बेन स्टोक्स कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तभी हाईजैक हो गया इक्रोफोन और चलने लगा Barbie सॉन्ग

Updated on 27-07-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: बार्बी या ओपेनहाइमर? या दोनों? जहां दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों के बीच दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडियो पर कोहराम बचा मचा हुआ है तो दूसरी ओर, इनकी रिलीज से बॉक्स ऑफिस झूम उठा है। टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी राइवलरी कही जाने वाले वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आखिरी टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए बेन स्टोक्स का इक्रोफोन हाईजैक करके उस पर बार्बी सॉन्ग चला दिया।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स से सवाल किया ही जा रहा था कि I'm a barbie girl सॉन्ग चलने लगा। इस पर बेन स्टोक्स पहले समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। जब इंग्लैंड के कप्तान हंसने लगे तो उन्हें बताया गया कि इस सब के पीछे उनके साथी खिलाड़ी का ही हाथ है। स्टोक्स ने ऊपर देखा और पहचानने में देर नहीं की कि यह मार्क वुड हैं। यहां उनकी इक्रोफोन हाईजैक करने वाले मार्कवुड थे। स्टोक्स भी मुस्कुराने लगे। अब इस मोमेंट का वीडियो वारयल हो रहा है। स्टोक्स चिल्लाए 'वुडी....'।

इंग्लैंड ने आज से ओवल में शुरू होने वाले अंतिम एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। पिछला मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ रहा। इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन पर भरोसा बनाए रखा, जिन्होंने इस श्रृंखला के तीन मैचों में 76.75 के महंगे औसत से सिर्फ चार विकेट लिए हैं। लेकिन एंडरसन, जिनके 689 टेस्ट विकेट किसी भी तेज गेंदबाज की ओर से लिए गए सबसे अधिक हैं, ने हाल ही में एक अखबार के कॉलम में जोर देकर कहा कि उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है।

स्टोक्स ने कहा, 'जेम्स एंडरसन इस खेल में सबसे महान तेज गेंदबाज हैं और वह अब भी उतने ही अच्छे दिख रहे हैं जितने दो साल पहले थे। हालांकि इस श्रृंखला में उनका उतना प्रभाव नहीं रहा जितना वह चाहते थे, लेकिन वह एक अच्छे गेंदबाज और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।' स्टोक्स ने एंडरसन के लंबे समय से नई गेंद के साथी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड की भी तारीफ की। ब्रॉड एशेज में 18 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह इस सीजन में अपना लगातार छठा टेस्ट खेलने वाले हैं, उन्होंने लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। वह एंडरसन के बाद 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज भी बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.