बेरोजगारी भत्ता योजना से हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक संबल मुख्यमंत्री बघेल

Updated on 30-08-2023 05:49 PM

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से प्रदेश के बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का ऑनलाईन अंतरण किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 3 हजार 916 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 1 लाख 57 हजार 500 रुपए की राशि का अंतरण किया। इस योजना अंतर्गत अभी तक जिले के बेरोजगार हितग्राहियों को 4 करोड़ 31 लाख 42 हजार 500 रुपए प्रदान किये जा चुके है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना के फलस्वरूप योजना से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। हितग्राहियों को राशि अंतरण का जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, कौशल विकास परियोजना अधिकारी सृष्टि शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राही व कौशल प्रशिक्षण उपरांत रोजगार से जुड़े हितग्राही भी शामिल हुए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना चाहती है। इस उद्देश्य से जहां शासकीय नौकरियों में बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं, वहीं युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। जिससे युवा आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.