पीपरछेड़ी और खोलझर में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात

Updated on 30-05-2025 12:51 PM

बालोद ।  सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम भेंगारी, निपानी, तमोरा, अगोरा, लिमोरा, भेंड़िया नवागांव, बोड़की, पोण्डी, परसोदा, चिचबोड़, अंगारी, चारवाही, बिरेतरा के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खोलझर में तुमड़ीकसा, चिखली, भंवरमरा, अरजपुरी, पिंगाल, किल्लेकोड़ा, झरनटोला, कोसमी, खड़बत्तर, बंजारी, जाटादाह बगईकोन्हा, मड़ियाकट्टा, सहगांव के ग्रामीण समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर बालोद विकासखण्ड के पीपरछेड़ी में आयोजित समाधान शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य  टेमन साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पे्रम साहू,  धमेन्द्र साहू,  अरूण साहू,  संजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम खोलझर के शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, उपाध्यक्ष  जयलाल मालेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष डौण्डीलोहारा  लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम पीपरछेड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने कहा कि सुशासन तिहार के आयोजन के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का पड़ताल कर समयबद्ध तरीके से उनका समुचित निराकरण करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में हम सभी को इस सुशासन तिहार का दूरगामी असर देखने को मिलेगा। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधयों ने भी सुशासन तिहार के आयोजन की उद्देश्यों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.