कोटागांव और नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात

Updated on 23-05-2025 01:15 PM

बालोद।  सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव और नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित समाधान शिविर के दोनांे कलस्टर में शामिल वार्डवासी एवं ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में समाधान शिविर जिले के अलग अलग स्थानों में निरंतर आयोजित की जारी है। इसी कड़ी में आज डौण्डी विकासखण्ड के स्कूल मैदान कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम कोटागांव के अलावा ग्राम आडेझर, सल्हाईटोला, खैरवाही, कामता, कुमुड़कट्टा, नलकसा, कोपेडेरा, चिखली, साल्हे, धोतिमटोला, नर्राटोला के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार नगर पंचायत गुण्डरदेही के समस्त वार्ड वासी समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष  मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष  भोलाराम नेताम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  संजीव मानकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चंद्रलेखा पायला, जनपद सदस्य  शिवगिरी चुरेन्द्र, साधना सोरी, रत्ना हिरवानी, कुलदीप साहू, ग्राम पंचायत कोटागांव के सरपंच श्रीमती अर्चना मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम  नूतन कंवर, तहसीलदार  देवेन्द्र नेताम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डीडी मण्डले सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत गुण्डरदेही के शिविर में विधायक  कुंवर सिंह निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष  प्रमोद जैन, पूर्व विधायक  वीरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष  विजय सोनकर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा नगरवासी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के कोटागांव कलस्टर में शामिल 11 ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 3426 एवं नगर पंचायत गुण्डरदेही के समस्त वार्ड के लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 1146 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज जिले के शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।

आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान कोटागांव कलस्टर के अंतर्गत कृषि विभाग को 98, क्रेडा विभाग को 44, विद्युत विभाग को 121, जनपद पंचायत डौण्डी को 1472, परिवहन विभाग को 169, तहसील डौण्डी को 407, पशु चिकित्सा विभाग को 42, महिला एवं बाल विकास विभाग को 406 एवं श्रम विभाग को 171 सहित कुल 3426 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान राजस्व विभाग को 762, महिला एवं बाल विकास विभाग को 119, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग एवं पशुपालन विभाग को 03-03 आवेदनों सहित कुल 1146 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.