ग्राम कुसुमकसा और रजोली में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को मिली सौगात

Updated on 31-05-2025 01:25 PM

बालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा और गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रजोली में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। इसी कड़ी में आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा में आयोजित समाधान शिविर में गिधाली, भर्रीटोला 43, चिपरा, रजही, पथराटोला, अरमुरकसा, कारूटोला, धोबेदण्ड, बिटाल, खम्हारटोला, धुर्वाटोला के निवासी शामिल हुए। इसी प्रकार गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रजोली में ग्राम चारभाठा, पेण्डरी, कलंगपुर, बोरगहन फु, बोदल, मोखा, परसदा मो, कजराबांधा, बरबसपुर, खपरी ब, कुथरेल, अचैद, भूसरेंगा, सतमरा के ग्रामीण समाधान शिविर में शामिल हुए। सुशासन तिहार के अवसर पर गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रजोली के शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गुण्डरदेही  पुरूषोत्तम लाल चन्द्राकर, उपाध्यक्ष नितिश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जनपद सदस्य  रामेश्वर चन्द्राकर,  दीपक कुमार साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के कुसुमकसा में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  तोमन साहू, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष  मुकेश कौड़ो, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष  लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष  भोलाराम नेताम के अलावा मंजू संजय बैस, आधा आर्य, साधना सोरी, तुलेश्वर हिचामी, भूमिका बाई, रत्ना हिरवानी, कुसुमकसा सरपंच श्रीमती वेदवती पिस्दा सहित अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के ग्राम कुसुमकसा कलस्टर में शामिल ग्राम पंचायतों के लोगों के द्वारा प्रस्तुत किए गए 4477 एवं ग्राम रजोली कलस्टर में शामिल लोगों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 4733 आवेदनों का परीक्षण के उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया। आज आयोेजित शिविरों में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हें-मुन्हे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्रासन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया। इसके साथ ही अतिथियों ने जिले में लगातार घट रहे भूजल स्तर के मद्देनजर जल संरक्षण के उपाय तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में अपनी अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई।

आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान कुसुमकसा कलस्टर के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग को 395, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 160, श्रम विभाग को 515, जनपद पंचायत डौण्डी को 1772, तहसीलदार डौण्डी को 521, विद्युत विभाग को 163 सहित कुल 4477 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार आज ग्राम रजोली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा सुशासन तिहार के ऊर्जा विभाग को 127, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को 215, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 3239, महिला एवं बाल विकास विभाग को 116, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 252, समाज कल्याण विभाग को 398 सहित कुल 4733 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.