लाभ संतृप्ति शिविर में योजनाओं से लाभान्वित होेने पर हितग्राही हुए प्रसन्नचित

Updated on 08-07-2025 12:53 PM

बालोद। जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुमुड़कट्टा में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने पर आदिवासी परिवार के ग्रामीण एवं हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित की जा रही लाभ संतृप्ति शिविर उनके जैसे अनेक गरीब एवं जरूरतमंद आदिवासी परिवार के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं कारगर साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले के दोनों गांवों में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड की सौगात मिलने के अलावा उन्हें शासन के अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया।

इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 01 हितग्राही को पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 01 हितग्राही का आयुष्मान कार्ड तथा 10 हितग्राहियों का आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने की कार्रवाई की गई है। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुमुड़कट्टा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में श्रीमती दुलौरिन बाई का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया गया। इसके साथ ही 35 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई भी की गई। आज आयोजित शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा शविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजन हेतु जारी की गई तिथि के अनुसार मंगलवार 08 जुलाई को गुरूर विकासखण्ड के ग्राम चिरचारी में शिविर का आयोजन किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.