पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी परिवारों को करे लाभान्वित : कलेक्टर

Updated on 16-01-2025 01:51 PM

गरियाबंद।  कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में हो रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनमन योजना के तहत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्य कमार परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पक्के आवास निर्माण की प्रगति, वर्तमान स्थिति एवं पूर्णता की जानकारी ली। उन्होंने आवास से वंचित पीवीटीजी परिवारों का चिन्हांकन कर हितग्राहियों का आवास स्वीकृति कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिये। जिले में जनमन योजना के तहत पीएमजीएसवाय के अंतर्गत 49 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के कार्यो में भी प्रगति लाते हुए तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बन रहे दो वनधन विकास केन्द्र, 4 छात्रावास, आंगनबाड़ी एवं बहुउद्देशीय केन्द्र की भी प्रगति की जानकारी ली। प्रगतिरत कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये कलेक्टर ने पीएचई विभाग को जनजाति परिवारों तक शुद्ध पेयजल की पहुंच, विद्युत विभाग को दूरस्थ क्षेत्रों तक विद्युतीकरण एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच के बारे में भी जानकारी लेकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत, परियोजना प्रशासक सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.