ग्राम सेंदमुड़ा, ओड़ एवं अमलीपदर में आयोजित किया गया लाभ संतृप्ति शिविर

Updated on 25-06-2025 01:28 PM

गरियाबंद। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पखवाड़े भर चलने वाले शिविर की शुरूआत 16 जून से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर  बी.एस. उइके के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ  जी.आर. मरकाम के मार्गदर्शन में जिले के 187 ग्राम पंचायतों के 334 चयनित विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों, बसाहटों में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं की संतृप्ति के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज देवभोग विकासखण्ड के ग्राम सेंदमुड़ा, गरियाबंद के ओड़ एवं मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर में लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री उइके के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों के सफल आयोजन किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवार के लोगों को मुनादी एवं अन्य माध्यमों से शिविर आयोजन के जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में नागरिक शिविरों में उपस्थित हा रहे है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिविर में जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एवं बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जा रही है। इसके साथ ही सिकल सेल, की जांच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से जनजातीय परिवार के लोगों को उन्हें प्रदान की जाने वाली विभिन्न 17 विभागों के 25 सेवाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है। इसी प्रकार फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत 25 जून को खैरझीटी, 26 को फुलझर में शिविर लगेगी। गरियाबंद ब्लॉक अंतर्गत 25 को हरदी, 26 को परसुली एवं 29 जून को ग्राम पंचायत दर्रीपारा में शिविर लगेगी। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत 25 जून को कांडेकेला एवं 26 जून को ग्राम पंचायत भवन उरमाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.