ग्राम मंगचुवा, मुल्लेगुड़ा और पोड़ में लाभ संतृप्ति शिविर संपन्न

Updated on 26-06-2025 12:36 PM

बालोद । धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविरों में आदिवासी समाज के लोगों एवं हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन गांवों में आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, मुद्रा लोन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड आदि विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होकर हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पोड़ में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग के हितग्राही एवं ग्रामीण शामिल हुए।

इसी कड़ी में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम मुल्लेगुड़ा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 20 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 01 हितग्राही को विद्युत सोलर कनेक्शन, 01 हितग्राही को वृद्धा पेंशन योजना, 08 हितग्राहियों को अधिवास प्रमाण पत्र से प्रदान किया गया। इसी तरह शिविर मंद 33 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच भी किया गया। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंगचुवा में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 09 हितग्राहियों को आधार कार्ड,  46 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 04 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 02 हितग्राहियों को विद्युत सोलर कनेक्शन से लाभान्वित किया गया। इस तरह शिविर में 15 हितग्राहियों का सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच किया गया। इसके अलावा शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सस्दय अमृता नेताम उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.