शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : लखन लाल देवांगन

Updated on 16-03-2024 05:25 PM
रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने शनिवर सुबह 11 बजे कवर्धा कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि कबीरधाम जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिले के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिलना चाहिए। सभी को उत्साह के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए सभी क्षेत्रों में कबीरधाम जिले की पहचान बनाना है।

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि पूर्व में मजदूरों को प्रशिक्षण दिया गया था। जिसकी राशि का भुगतान बाकी रहने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि इसकी जांच करें और निराकरण करते हुए श्रम विभाग के माध्यम से मजदूरों को भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक द्वारा कार्य लेना अपराध है। जिले में स्थापित उद्योग सहित अन्य संस्थानों में बाल श्रमिक कार्य करते हुए नहीं पाएं जाना चाहिए। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को बाल श्रमिक के रोकथाम के लिए अभियान चलाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, जिससे बेहतर विकास होगा और जिले का नाम रोशन होगा।

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि जिले में अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। कोई भी कार्य करने में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए हमें संवेदनशील होकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, गोपाल साहू, सुरेश दुबे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.