बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े:7 राज्यों में 17 ठिकानों पर NIA की रेड

Updated on 05-03-2024 04:59 PM

कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्‍वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) मंगलवार को मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

NIA की टीम ने बेंगलुरु के ​​​​​आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था। इससे पहले आरटी नगर और सुल्तानपालिया में ग्रेनेड की खरीद के मामले में रेड की गई थी।

इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए हैं। जुनैद नाम का शख्स रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी।

तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड जारी है। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आरोपियों के लश्कर-ए-तैयबा से भी कनेक्शन, 11 साल पुराने मामले में भी छापेमारी
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, NIA की 7 राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई बेंगलुरु जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा साथी कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से भी जुड़ी है। एक अधिकारी के मुताबिक, जनवरी में NIA ने 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

NIA के आरोप पत्र में केरल के कन्नूर का टी नसीर शामिल है, जो 2013 से बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके दो साथी जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान के विदेश भागने का संदेह है।

18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु पुलिस ने 7 लोगों से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी जब्त किया था। 2017 में ये सातों बेंगलुरु की जेल में थे। यहीं पर ये लश्कर आतंकी टी नसीर के संपर्क में आए थे। नसीर इन्हें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती करना चाहता था। उसने सबसे पहले इन्हें अपने बैरक में शिफ्ट करवाया और फिर इनका माइंड वॉश किया।

इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

शख्स एक बैग लेकर आया था। कैफे में उसने इडली ऑर्डर किया, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज अभी सामने नहीं आया है। जो CCTV फुटेज और फोटोज अभी सामने आए हैं, वो भी आधिकारिक सोर्स से नहीं मिले हैं। ये सोशल मीडिया पर हैं।

घटना पर चश्मदीदों के बयान
सबरीश कुंडली: दोपहर करीब 1 बजे हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। हम मौके पर पहुंचे और हमने इलाके के चारों ओर काला धुआं देखा। हमने 5-6 लोगों को घायल देखा। इन्हें पास के अस्पताल ले गए।

एडिसन: हम लंच करने कैफे आए हुए थे। करीब 1 बजे हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। मैंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि यह एक सिलेंडर विस्फोट था। अंदर करीब 35-40 लोग थे। घायलों में करीब 4 कर्मचारी शामिल हैं। अचानक एम्बुलेंस आई और घायलों को पास के अस्पताल ले गई।

सिक्योरिटी गार्ड: मैं रोज की तरह कैफे के बाहर अपनी ड्यूटी कर रहा था। होटल में कई ग्राहक आए थे। अचानक एक जोरदार आवाज आई और आग लग गई, जिससे होटल के अंदर मौजूद ग्राहक घायल हो गए।

बेंगलुरु में फेमस है रामेश्वरम कैफे
रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु में अपने डोसे के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक काफी भीड़ रहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.