बेंगलुरु जल संकट का असर IPL मैचों पर नहीं पड़ेगा:सीवेज प्लांट का पानी मैदान के आउटफील्ड और पिच के लिए उपयोग किया जाएगा

Updated on 21-03-2024 02:03 PM

बेंगलुरु में जल संकट का असर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों पर नहीं पड़ेगा। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरु में पानी के संकट का असर IPL मैचों पर नहीं पड़ेगा क्योंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीवेज प्लांट का पानी मैदान के आउटफील्ड और पिच के लिए उपयोग किया जाएगा।

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवेज बोर्ड (BWSSB) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) मैनेजमेंट बोर्ड के अनुरोध पर यह निर्णय लिया। इससे पहले, कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने पानी के संकट को लेकर चिंता जताई थी।

BCCI ने IPL 2024 सीजन के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इस दौरान 3 मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने हैं। यहां पहले चरण के तीन मैच 25, 29 मार्च और 2 अप्रैल को खेले जाएंगे।

IPL 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी कर दिया गया था। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है।

इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें 4 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) शामिल होंगे।

कर्नाटक में 196 तालुकों में जल संकट गंभीर
देश के IT हब बेंगलुरु के 40% बोरवेल सूख चुके हैं। ग्राउंड वाटर 1800 फीट से नीचे चला गया है। पानी के टैंकर्स के दाम दोगुने हो गए हैं, वो भी बड़ी मिन्नतों के बाद मिल पा रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने 240 तालुकों में से 223 को सूखा घोषित किया है। इनमें से 196 को गंभीर रूप से सूखा प्रभावित बताया गया है।

राज्य के जल संसाधन मंत्री शिवकुमार ने बताया कि हालात पर कंट्रोल करने के लिए पानी की आपूर्ति टैंकरों से की जा रही है। प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पानी की बर्बादी न हो। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड इस संबंध में सभी प्रयास कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.