न्यूजीलैंड-श्रीलंका के मैच से पहले बिगड़ा बेंगलुरु का मौसम, खुश हो रहा होगा पाकिस्तान

Updated on 09-11-2023 02:21 PM
बेंगलुरु: आईसीसी वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। दोपहर के समय तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 2 बजे से रात के 9 बजे के बीच 75 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। ऐसे में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच का मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम का बेंगलुरु में यह दूसरा मैच होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी बेंगलुरु में बारिश हुई थी जिसके कारण न्यूजीलैंड को DLS से हार मिली थी। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ अगर मैच रद्द होता है न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होना तय हो जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ किवी टीम का यह करो या मरो का मैच है।

401 रन बनाकर हार गई थी न्यूजीलैंड

बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ के मैच में न्यूजीलैंड ने 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन बारिश ने टीम का ऐसा खेल बिगाड़ा कि पाकिस्तानी टीम को DLS के आधार जीत मिल गई। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तानी टीम चाह रही होगी कि न्यूजीलैंड के मैच में बारिश हो जिससे उसे फायदा मिले।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का यह मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाती है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं अगर न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करती है तो पाकिस्तान के लिए फिर मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्तान खुश हो रहा होगा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगर-मगर समीकरण बरकरार है। पाकिस्तानी टीम के पास 8 अंक हैं। वहीं वह रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से पीछे है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार रहेगी। हालांकि, उससे इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पाकिस्तानी टीम का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.