छिंदवाड़ा में कमलनाथ की हार जीत पर लगी 10 लाख की शर्त, इकरारनामा सोशल मीडिया में वायरल

Updated on 21-11-2023 12:43 PM
छिंदवाड़ाः विधानसभा चुनाव होने के बाद अब सभी को 3 दिसंबर के दिन होने वाली मतगणना का इंतजार है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नजर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर है। जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वही उनका मुकाबला बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू से है। दोनों ही नेताओं के बीच हार जीत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही है। इसी के बीच बहुत ही हैराना करने वाला मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा में दो व्यापारियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं की हार जीत को लेकर 10 लाख रुपए की शर्त लगाई है। जिसका इकरार नामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, जो इकरारनामा वायरल हो रहा है उसमें प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है बाकायदा इस इकरार नाम पर रसीद भी चस्पा की गई है जिस पर कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर जो शर्त लगाई गई है उसका उल्लेख है।

बंटी साहू हारे तो एक लाख, कमलनाथ हारे तो देंगे 10 लाख रुपए


छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस से पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी से विवेक बंटी साहू ने चुनाव लड़ा है। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस से जुड़े ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि यदि चुनाव में कमलनाथ हारते है तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रूपए राम मोहन साहू को देंगे। वहीं, विवेक बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपए 3 दिसंबर को देंगे।

वायरल हो रहा शर्त का लेटर


सोशल मीडिया में शर्त का लेटर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लैटर पेड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साईन भी की है। इसके साथ ही तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए है। अब यह शर्त का लेटर पेड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके चटखारे भी लिए जा रहे हैं। रोचक बात यह है कि जीत हार की शर्त लगाने वाले दोनों पक्ष साहू समाज से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.