अवध सिंह हत्याकांड के सुपारी किलर गिरफ्तार, उधर बदमाशों ने नशे में की ताबड़तोड़ फायरिंग

Updated on 13-10-2023 01:40 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर की बड़ी खबरों पर नजर डालें तो पुलिस ने अवध सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मर्डर केस में सुपारी किलर पकड़ा गया है। एक लाख में डील हुई थी। पूरा मामला गोराडीह थाना क्षेत्र के रत्तीचक गांव का है, जहां विस्मतिया बहियार में 30 अगस्त को अवध सिंह हत्याकांड हुआ था। इसा मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी सिटी एसपी अमित रंजन ने दी।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एसपी अमित रंजन ने बताया कि अवध सिंह हत्याकांड मामले की जांच डीएसपी लॉ इन ऑर्डर गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई। एक टीम गठित की गई थी। वहीं हत्याकांड के अभियुक्त गोविंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए कुदाल को गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि समीर सिंह नाम के व्यक्ति ने गोविंदा और शेखर को अवध सिंह की हत्या करने के लिए₹100000 की सुपारी दी थी।

अगस्त में हुआ था अवध सिंह का मर्डर

एसपी ने बताया कि कांड में फरार अभियुक्त समीर सिंह और शेखर की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। घटना के दिन जांच के क्रम में घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुई थी। इसके आधार पर मोबाइल रखने वाले पता कर उससे पूछताछ की गई। इसने घटना होते हुए देखने की बात स्वीकार की थी। वहीं कांड में शामिल एक अभियुक्त की भी पहचान की गई थी। अवध सिंह की हत्या का साजिश रचने वाला समीर सिंह को लगता था कि उसके कारोबार को वह क्षति पहुंचा रहा है।

अपराधियों ने नशे की हालत में की ताबड़तोड़ फायरिंग

भागलपुर एक तरफ जहां पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार क्राइम मीटिंग कर रही है। वहीं दूसरे और अपराधी खुले आम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है। मामला औद्योगिक थाना प्रक्षेत्र का है जहां देर रात मनसरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पांच व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के घटना को अंजाम दिया। इसके बाद औद्योगिक थाना को इसकी सूचना मिली मौके से पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में 5 लोग अरेस्ट

इस कार्रवाई में एयर गन और बुलेट को भी अपने कब्जे में कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में से तीन व्यक्ति को शराब के नशे में पाया गया। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों का वर्चस्व बनाने को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त में सतीश कुमार,पवन यादव, निशांत कुमार, सुमन कुमार और चंदन कुमार है। सबों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.