शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन ही मुख्य लक्ष्य : डॉ. चतुर्वेदी

Updated on 04-05-2023 09:46 PM

बैकुण्ठपुर । राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुक्रम में कोरिया जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होने अपर कलेक्टर अनिल सिदार से जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का औपचारिक प्रभार प्राप्त किया।


प्रभार ग्रहण करने के पश्चात जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया और सभी अधिकारी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डा आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए हम सभी निर्धारित कार्यक्षेत्र में अपना षत-प्रतिषत देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शिता के साथ बेहतर  प्रयास करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जिला पंचायत कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में जाकर कार्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और जिला पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके शाखाओं में जाकर विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत में पदस्थ उपसंचालक पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी सहित अन्य योजनाओं के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। विदित हो कि जिला पंचायत के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी कोरिया की पदस्थापना के पूर्व राजनांदगांव में आयुक्त नगर निगम के पद पर पदस्थ थे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी वर्ष 2014 से डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर साजा, बेमेतरा, कोटा आदि जगहों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.