'भई मान गए, लड़के में विराट कोहली वाला जुनून है', 'सैयारा' से अहान पांडे का ये वीडियो क्लिप देख बोल उठी पब्लिक

Updated on 06-08-2025 01:42 PM
मोहित सूरी की हालिया रिलीज लव-स्टोरी 'सैयारा' की धूम मची हुई है। चाहे फिल्म की कहानी हो, अहान पांडे और अनीत पड्डा की मासूमियत भरी एक्टिंग या फिर गाने, हर चीज की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें अहान का किरदार कृष कपूर लीजेंड क्रिकेटर विराट कोहली का जबरदस्त फैन बना नजर आ रहा। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोग अहान की तुलना विराट से करने लगे हैं और कह रहे हैं इस स्टार किड में क्रिकेटर वाला ही स्वैग है।

जहां लंबे समय से सिनेमाघरों में भीड़ बटोरने के लिए मेकर्स को न जाने कितनी मशक्कत करनी पड़ रही थी वहीं अहान पांडे और अनीत पड्डा के लीड रोल वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' पर लोग खुद-ब-खुद उमड़े पड़े हैं। इस वक्त 'सैयारा' का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें अहान पर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विराट कोहली का जुनून साफ दिख रहा है। अब अहान की इसी झलक पर एक बार फिर से लोग फिदा होते दिख रहे हैं।

एक ने कहा- इस लड़के में जबरदस्त पोटेंशियल है

इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं- अहान, हमारा सुपरस्टार है। एक ने कहा- इस लड़के में जबरदस्त पोटेंशियल है जितना यहां दिख रहा है उससे कहीं अधिक। कई लोगों ने इन्हें सुपरस्टार अहान कहकर बुलाना शुरू कर दिया है। फैन्स ने कहा है- फिल्म का ये सीन मुझे सबसे अधिक पसंद आया। एक और ने कहा- ये सीन और फिनाले सीन सबसे शानदार। कुछ लोगों ने कहा है- मान गए, इस सीन में अहान का वही स्वैग दिख रहा है जो मैदान में विराट कोहली का होता है।

लव-स्टोरी में क्रिकेट के मैदान और विराट कोहली को खूबसूरती से जोड़ा

मोहित कपूर ने इस शानदार लव-स्टोरी में क्रिकेट के मैदान और विराट कोहली को इस खूबसूरती से जोड़ा है कि हर कोई इस सीन का फैन हो चुका है। हालांकि, मोहित बता चुके हैं कि फिल्म में विराट से इस कनेक्शन का आइडिया उन्हें आया कहां से था।

'सैयारा' में विराट कोहली वाले एंगल की कहानी का खुलासा

हाल ही में 'द राइट एंगल' पर सोनल कालरा से बातचीत में मोहित सूरी ने 'सैयारा' में विराट कोहली वाले एंगल की कहानी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैंने विराट कोहली को एक बार देखा था जब वह एक नाइट क्लब में एक अन्य नए चेहरे की तरह थे। और मुझे याद है कि उन्होंने एक बार कहा था- देखिए, मैं सबसे बड़ा क्रिकेटर बनने जा रहा हूं। मैंने कुछ लोगों के मुंह से ये सुना था और तब वो एक नए खिलाड़ी थे। वह मुझसे छोटे हैं, इसलिए मैंने यह देखा है और उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आए हैं और फिर वो मैदान में शतक बनाते हैं।

यादों में रहना चाहते हैं तो आपको विराट जैसा जीवन जीना होगा

मोहित ने आगे कहा था, 'अगर आप हमेशा यादों में रहना चाहते हैं तो आपको विराट जैसा जीवन जीना होगा।' उन्होंने कहा था कि वो विराट कोहली के जबरदस्त फैन हैं। बताते चलें कि 'सैयारा' ने 19 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। ये फिल्म रोज नए रेकॉर्ड बना रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड सितारे हैं। करीब हर दिन ही बिग बी सोशल मीडिया पर कुछ न…
 22 June 2026
नोरा फतेही और शिल्पा राव 'या बाबा' के लिए साथ आई हैं, जो 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर रिलीज हुआ एक शानदार नया गाना है। टी-सीरीज और भूषण कुमार द्वारा पेश…
 22 June 2026
टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताकर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी शादी को डेढ़ साल से…
 22 June 2026
दिवंगत एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक चैप्टर पर खुलकर बात की है, जो पेशे से एक राइट और डायरेक्टर रही हैं।…
 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
Advt.