दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए 16 दिसंबर को चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए मौका

Updated on 15-11-2024 02:41 PM

 नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन 16 दिसंबर को इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी।


यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।


9 रात और 10 दिन की यात्रा


  • नौ रातें दस दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
  • भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रैक में रेल यात्रा के साथ ही ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन की सुविधा है।
  • यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
  • किन-किन स्थान पर कर सकेंगे भ्रमण

    • तिरुपति: तिरुपति बालाजी मंदिर और पद्मावती मंदिर।
    • रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर।
    • मदुरै: मीनाक्षी मंदिर।
    • कन्याकुमारी: विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर और सूर्यास्त (स्वयं द्वारा)
    • त्रिवेंद्रम: पद्मनाभस्वामी मंदिर।

    ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड के समय शाकाहारी भोजन और नाश्ता परोसा जाएगा। इसी तरह दोपहर का भोजन और रात का खाना भी परोसा जाएगा। ट्रेन से उतरने के बाद पर्यटन स्थल तक का सफर नॉन-एसी बसों द्वारा तय किया जाएगा। प्रत्येक कोच में एक टूर एस्कॉर्ट और सुरक्षा कर्मचारी होगा। हर दिन 02 लीटर पानी की बोतल दी जाएगी।

  • तेलंगाना में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 21 घंटे देरी से आईं ट्रेनें

    तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में राघवपुरम और रामागुंडम के बीच बीते रोज मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दक्षिण की ओर से आ रही ट्रेनें 21 घंटों की देरी से ग्वालियर आ सकीं।

    इस हादसे के चलते बुधवार को आने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस 21 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 20 घंटे, तिरुपति संपर्क क्रांति पांच घंटे, एपी एक्सप्रेस 18 घंटे की देरी से गुरुवार को ग्वालियर आईं।

    वहीं उत्तर भारत में सीजन के पहले कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें देरी से ग्वालियर आईं। कोहरे का असर आगरा तक ही रहा और उसके बाद ग्वालियर की तरफ हल्की धुंध छाई रही।

    इसके चलते नई दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1:39 घंटे, खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 1:30 घंटे, मंगला एक्सप्रेस 46 मिनट व पंजाब मेल 2:42 घंटे की देरी से ग्वालियर आईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.