खैरागढ़ विश्वविद्यालय में भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति

Updated on 29-07-2023 03:37 PM

खैरागढ़ । इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत मंच पर सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत एक बेहतरीन कार्यक्रम से हुई।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से देश की मशहूर भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने विश्वविद्यालय के परिसर क्रमांक-2 स्थित डॉक्टर नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री डॉक्टर ममता (मोक्षदा) चंद्राकर, कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर आईडी तिवारी, प्रसिद्ध कला मर्मज्ञ श्री प्रेम चंद्राकर, समस्त अधिष्ठातागण तथा विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित था।

विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र चौबे ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिषद के सहयोग से संपन्न इस कार्यक्रम के अंतर्गत मशहूर भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना के द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं।

होराइजन सीरीज के अंतर्गत 'प्रतिबिंब' शीर्षक के साथ तान्या ने नृत्य की तीन अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। तालियों के बीच कुलपति के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

तान्या सक्सेना के द्वारा भरतनाट्यम के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को भरतनाट्यम की बारीकियां भी बताई गईं। इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री डॉक्टर ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को तान्या सक्सेना जैसी कलाकार से सीखना चाहिए। कुलपति ने तान्या के द्वारा किए गए नवाचार और प्रयोग की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि किसी कला की मूल आत्मा को जीवित रखते हुए स्वस्थ और संतुलित नवाचार की दिशा में तान्या सक्सेना के प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि तान्या सक्सेना की प्रस्तुतियों और उनके टिप्स से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शोधार्थी कुछ और भी बेहतर आत्मसात कर पाएंगे।

इस अवसर पर नृत्यांगना तान्या सक्सेना ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने प्रस्तुति के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां दर्शक दीर्घा में विद्यार्थी और गुणीजन बैठे हैं, जो कला को जानते हैं और उसका सम्मान करते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र चौबे ने आईसीसीआर, कुलपति, कुलसचिव समेत समस्त सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डेविड सोलंकी और श्रिशिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूरा विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.