भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रोजगार कार्यालय का घेराव, सौंपा ज्ञापन

Updated on 27-04-2023 09:56 PM

रायगढ़ । बेरोजगारी भत्ते के नियमों को शिथिलकरण करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रोजगार कार्यालय का घेराव 26 अप्रैल को किया जाना था।

ऐसे में पुलिस के द्वारा पहले से चुस्त दुरूस्थ व्यवस्था की जा चुकी थी। दोपहर करीब दो बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य भाजपा कार्यालय से निकल कर रोजगार कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, दूसरी ओर से पुलिस कार्यकर्ताओं को रोकती रही, लेकिन युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले बैरिकेड्स को तोड़ने में कामयाब हो गए। वहीं रोजगार कार्यालय के सामने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला रखा था। इसके बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध शुरू कर दिया। आगे बढ़ने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कोशिश करते रहे तो पुलिस के जवान भी उन्हें पीछे ढकेलते रहे।

प्रदर्शनकारी रोजगार कार्यालय में ताला लगाने में कामयाब तो नहीं हो सके, लेकिन इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। बाद में प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और बेरोजगारी भत्ते के नियमों को शिथिल करने के साथ ही प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को निशर्त बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही 52 माह का बकाया एक मुस्त भत्ता देने की मांग की।


इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, विवेक रजंन सिन्हा, सुभाश पांडे, कौशलेश मिश्रा, रत्थु गुप्ता, युवा मोर्चा के सन्नी केशरी, आलोक पटेल, जगन्नाथ प्रधान, शशि पटेल के साथ ही काफी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।

52 माह का भत्ता एकमुश्त देने की मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में है 2015 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूप्ए देने का वादा किया गया था, जिसका उल्लेख किया गया है। उस समय किसी भी प्रकार के नियमों की जानकारी नहीं दी गई थी।

आज चुनाव को साढ़े चार साल पूर्ण होने के बाद भी बेरोजगार युवाओं को उनका भत्ता नहीं दिया गया। अब एक अप्रैल से भत्ता देने की बात कही जा रही है, जिसके बावजूद बेरोजगारों को कई तरह के नियम बताया जा रहा है। ऐसे में इन नियमों को शिथिल करने के साथ ही 52 माह का बकाया एक मुश्त भत्ता देने की मांग की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.