भरतपुर हादसा: सड़क किनारे खड़ी थी खराब बस, नींद में थे यात्री... पीछे से आ गई 'मौत'

Updated on 13-09-2023 02:26 PM
भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिससे लोगों की रूह कांप गई।सड़क किनारे खड़ी एक खराब बस को ट्रेलर ने पीछे से ऐसी टक्कर मारी जिससे 11 लोगों की जान चली गई।नेशनल हाईवे 21 पर हंतारा के पास में पीछे से एक ट्रेलर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 11 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है और करीब 15 सवारी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से मृतकों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क किनारे खड़ी बस में मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि निजी बस गुजरात से मथुरा जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 21 पर बस अचानक खराब हो गई। जहां बस के चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। बस ड्राइवर प्रताप ने बताया की गुजरात के भावनगर से 57 यात्री मंदिरों के दर्शन के लिए निकलते थे। वह सभी अजमेर दर्शन के बाद मथुरा के लिए जा रहे थे। उसी समय रास्ते में बस का डीजल पाइप खराब हो गया। इसके बाद बस को खड़ी कर दिया गया और तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

पीएम मोदी ने ट्विट कर जताया खेद

भरतपुर में हुए सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट किया और कहा कि 'राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं'।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.