भारती ने की टीना की मां की एक्टिंग, साजिद को बताया अब्दू की 'मम्मी', सलमान ने गोला को दुलारा

Updated on 13-01-2023 07:36 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' चर्चा में छाया हुआ है। इस बार शुक्रवार का वार में भी खूब धमाल मचने वाला है, क्योंकि शो में आ रही हैं फेमस कॉमेडियन भारती सिंह। उनका साथ देंगे पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटा गोला। भारती ना सिर्फ सलमान संग खूब सारी मस्ती करेंगी, बल्कि घर में जाकर घरवालों को भी हंसाएंगी। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें भारती, टीना दत्ता की मां की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। ये देख कंटेस्टेंट्स हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।
Bigg Boss 16 Promo 13 Jan: बिग बॉस 16 शुक्रवार का वार प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया घर के अंदर हैं। भारती कहती हैं कि एक हफ्ता पूरी जनता कंफ्यूज रही। उनको लगा कि साजिद भाई अब्दू की मम्मी हैं। वो कहती हैं कि 'मैंने पहला बच्चा देखा, जो मां को लोरी गाकर सुनाता है।' इसके बाद भारती टीना दत्ता की मां की उस गलती को लेकर मजाक उड़ाती हैं, जब वो घर के अंदर आई थीं और गलती से श्रीजिता को टीना समझकर गले लगा लिया था।
Bharti Singh कहती हैं कि एक टीना ही ऐसी है, जिसको वो सबसे पहले से जानती हैं। फिर हर्ष कहते हैं कि 10 साल पुरानी दोस्ती है, Hug तो बनता है। इसके बाद भारती टीना की तरफ बढ़ती हैं, लेकिन वो अर्चना को गले लगा लेती हैं, जैसे ही वो कहती हैं, 'जब पैदा की हुई मां गलती कर सकती है तो मैं तो फिर भी सहेली हूं।' ये सुनकर घरवाले हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।
सलमान संग मचाया धमाल
भारती सिंह और हर्ष ने स्टेज पर सलमान खान के साथ भी खूब सारा धमाल मचाया। उन्होंने सलमान को अपने बेटे से मिलवाया। सलमान ने गोला को तोहफे में एक ब्रेसलेट भी दिया। इसके बाद भारती और हर्ष अपने बेटे को सलमान की गोद में ही छोड़कर चले गए। आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.