शेयर बाजार में तेजी के बावजूद गिर गया भारती एयरटेल का शेयर, जानिए क्या है वजह

Updated on 26-11-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी दिख रही है। लेकिन भारती एयरटेल का शेयर शुरुआती ट्रेड में दो फीसदी से अधिक गिर गया। बीएसई पर यह 2,100 रुपये तक गिर गया जबकि पिछले सत्र में यह 2160.75 रुपये पर बंद हुआ था। प्रमोटर ग्रुप की प्रमोटर कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट बुधवार को ब्लॉक डील के जरिए करीब 7,200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह कंपनी अपने लगभग 3.4 करोड़ शेयर बेचेगी, जो कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 0.6% है। इस डील को गोल्डमैन सैक्स इंडिया मैनेज कर रहा है।

यह डील पूरी होने के बाद भारती एयरटेल में प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी 50% से थोड़ी कम हो जाएगी। पिछले छह महीनों में यह तीसरी मौका है जब प्रमोटर ग्रुप की कोई एंटिटी भारती एयरटेल में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इससे पहले 7 नवंबर को सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी सिंगटेल की एक एंटिटी ने कंपनी के करीब 0.8% शेयर 10,600 करोड़ रुपये में बेचे थे। वहीं, 8 अगस्त को इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट ने कंपनी के 0.8% शेयर 9,300 करोड़ रुपये में बेचे थे।

कितना है फ्लोर प्राइस?

इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट को कंपनी के विदेशी प्रमोटरों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कंपनी अपनी हिस्सेदारी 2,097 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है। यह कीमत मंगलवार को NSE पर भारती एयरटेल के क्लोजिंग प्राइस 2,162 रुपये से लगभग 3% कम है। 30 सितंबर तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट के पास कंपनी में लगभग 1.5% हिस्सेदारी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.