मूविंग इन विद मलाइका पहुंचीं भारती सिंह:मलाइका के ट्रोलर्स को दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- तुम इनके बाप लगते हो क्या?

Updated on 16-12-2022 06:13 PM

मलाइका अरोड़ा का चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' इन दिनों चर्चा में हैं। इस शो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे है। इस बीच शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें भारती सिंह इस बार शो में बतौर गेस्ट पहुंची है। इस एपिसोड में भारती मलाइका पर भद्दे कमेंट करने वालों को करारा जवाब देती हुई नजर आईं। दरअसल, मलाइका को कभी उनके चलने के लिए स्टाइल के लिए तो कभी कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है।

भारती ने कहा ट्रोलर्स के लिए भी एक शो होना चाहिए
मूविंग इन विद मलाइका के प्रोमो की शुरुआत में भारती मलाइका से कहती हैं, 'एक शो होना चाहिए। जिसने ट्रोल किया, वो सामने बैठा होना चाहिए, ताकि उनकी सामने बजा सकें।' इतना सुनते ही मलाइका अपना फोन उठाती हैं और एक यूजर का कमेंट पढ़ना शुरू करती हैं, जो एक्ट्रेस के लिए था। कमेंट में लिखा था, 'इस उम्र में भी कैसे कपड़े पहने हुए हैं?' यह सुनते ही भारती सिंह भड़क जाती हैं और कहती हैं कि 'तुम क्या इनके बाप लगते हो क्या? वो जो मर्जी पहनें। उनकी बॉडी है। कभी पतले लोगों पर बात। कभी मोटे लोगों पर बात। तुम लोग वेल्ले (खाली) हो क्या? कोई काम नहीं करते क्या?'। इसके बाद मलाइका एक और यूजर का कमेंट पढ़ती हैं, जिसमें उनकी उम्र पर निशाना साधा गया था। भारती यहां भी चुप नहीं रहती और ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.