भारती सिंह के दुलारे गोला ने कहा दूसरा शब्द, सुनते ही रोने लगीं मम्मी तो पापा हर्ष नाच उठे

Updated on 19-01-2023 08:31 PM
कॉमेडियन भारती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपने व्लॉग के जरिए सबकुछ बयां करती हैं। वह बेटे गोला यानी लक्ष्य के बारे में भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। गोला ने हाल में ही जब पहला शब्द बोला तो भारती सिंह खुशी के मारे फूली नहीं समा रही थीं। मगर वह इसीलिए मायूस थी कि गोला के मुंह से पहला शब्द पापा निकला। अब भारती सिंह ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें गोला ने दूसरा शब्द कहा है। मगर गोला ने ऐसा कह दिया है कि हर्ष लिंबाचिया खुशी से चहक उठते हैं और भारती सिंह को रोना आ जाता है। जी हां, वह मम्मा कहता है। आइए आपको भी गोला का ये क्यूट वीडियो दिखाते हैं जहां वह हंसते मुस्कुराते बेहद प्यार दिख रहे हैं।

भारती सिंह अपनी आम जिंदगी को अपने यूट्यूब चैनल LOL के जरिए साझा करती हैं। हाल में ही उन्होंने बताया कि वह बेटे को वैक्सीन करवाने जा रही हैं। इस बार गोला के पिता हर्ष भी आए। वह गाड़ी में अपनी केयर टेकर के साथ दिखीं। इस दौरान गोला ने दूसरा वर्ड बोला है जिसे सुनकर हर्ष खुशी से झूम उठे मगर भारती की बोलती बंद हो गई।

गोला ने बोला दूसरा शब्द

भारती सिंह वीडियो बना रही थीं। उसी दौरान गोला ने दूसरा वर्ड बोला। ये शब्द था 'डैडी'। हर्ष ने बताया कि उनके बेटे गोला ने दूसरा शब्द ये बोला है। जिसे सुनकर भारती को 440 वोल्ट का झटका लगा है। बेटे ने डैडी कहा है। ऐसे में भारती सिंह का मुंह उतर जाता है और वह कहती हैं कि मैं वीडियो बनाना फिलहाल बंद कर रही हूं वरना मैं रो पड़ूंगी।

भारती और हर्ष का लाल लक्ष्य

भारती सिंह (Bharti Singh) ने 3 अप्रैल 2022 को एक बेटे को जन्म दिया था। कुछ दिन पहले गोला ने पहला शब्द बोला था और ये पापा था। इसे सुन हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) काफी एक्साइटिड हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.