भावना बोहरा ने सदन में उठाया पंडरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, और विकास का मुद्दा

Updated on 15-12-2025 12:48 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही 14 दिसंबर को शीतकालीन सत्र की भी शुरुआत हुई। इस अवसर पर अंजोर विजन डोक्युमेंट 2047 पर विशेष चर्चा रखी गई जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी सहभागिता निभाते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र और उसके अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्रों की बहुप्रतीक्षित मांगों को भी प्रमुखता से रखा और कहा कि जिला स्तरीय सुविधाओं का विस्तार हर गाँव और ब्लॉक तक होना चाहिए जिससे प्रदेश के ग्रामीण विकास और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

भावना बोहरा ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं, जो आने वाली शताब्दियों तक हमारे प्रदेश के संसदीय इतिहास में अंकित रहेगा। आज 14 दिसंबर को हमारी विधानसभा के रजत जयंती वर्ष का समापन दिवस है और हम अपनी विधानसभा का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर नवीन विधानसभा भवन में पहला सत्र एक नई शुरुआत, एक नए उद्घोष और नई ऊर्जा का संकेत है। शीतकालीन सत्र का यह प्रथम दिवस अपने-आप में ऐतिहासिक है और आपकी अध्यक्षता में इस दिवस का विषय भी ऐसा चुना गया है, जो आने वाले दशकों में न केवल छत्तीसगढ़ की दिशा और गति सुनिश्चित करेगा, बल्कि एक नए अंजोर और नए छत्तीसगढ़ की परिकल्पना भी प्रस्तुत करता है। आज हम इस भव्य सदन में बैठकर विज़न 2047 पर चर्चा कर रहे हैं, तब मैं अटल बिहारी वाजपेयी को याद करना चाहती हूँ, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसा निर्णय लिया, जहाँ राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि जनभावना का सम्मान समाहित था। मैं नमन करती हूँ इस राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को और छत्तीसगढ़ निर्माण में समर्पित हर उस आवाज़ को, जिनके विज़न से आज हम अपने विधान बनाने के लिए एक पृथक राज्य में मौजूद हैं।
भावना बोहरा ने कहा कि जब हम वर्ष 2000 में एक नया राज्य बने, तब प्रदेश की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी यहाँ भूख से मौतें हो रही थीं, पलायन और बीमारू राज्य की छवि बनी हुई थी, न शिक्षा थी, न स्वास्थ्य, न सुरक्षा थी, न सड़क, चारों ओर अंधकार, भय, हिंसा और अव्यवस्था थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में जब 15 वर्षों तक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, तब छत्तीसगढ़ अंधकार से उजाले की ओर और बीमारू से विकास की ओर आगे बढ़ा। 15 वर्षों के सुशासन में छत्तीसगढ़ ने तीव्र गति से विकास किया। किसानों को ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया गया, फसल उपज में अभूतपूर्व वृद्धि हुई और धान खरीदी 5 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 70 लाख मीट्रिक टन तक पहुँचाई गई। 58 लाख गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना लागू की गई, जिससे हर गरीब की थाली तक भोजन पहुँचा। भोजन का अधिकार विधेयक पारित कर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना, जिसने हर गरीब को भोजन का अधिकार दिया।बिजली उत्पादन क्षमता 4,732 मेगावाट से बढ़ाकर 22,768 मेगावाट की गई और छत्तीसगढ़ देश का पहला ‘जीरो पावर कट’ वाला राज्य बना।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में 40 हजार से अधिक स्कूलों, अनेक महाविद्यालयों और 10 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हुआ। साथ ही NIT, IIT, IIIT, IIM, HNLU और AIIMS जैसे राष्ट्रीय संस्थान स्थापित किए गए। राज्य का बजट 9,270 करोड़ से बढ़कर 94,775 करोड़ रुपये हुआ। नक्सलवाद के विरुद्ध 1 लाख जवानों की भर्ती कर डीआरजी बटालियन बनाई गई और खनिज संपन्न जिलों के विकास हेतु वर्ष 2015 में डीएमएफ की स्थापना की गई। राज्योत्सव कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डेढ़ दशक के इस योगदान को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया था, जो हम सभी के लिए गर्व का क्षण था। आज हम 25 वर्ष के युवा छत्तीसगढ़ में हैं। यह समय भविष्य निर्माण का अवसर है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हमारे इस युवा छत्तीसगढ़ ने अपने भविष्य की नीति को लिपिबद्ध कर लिया है। ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के आने वाले स्वर्णिम युग का पूर्व रचित ग्रंथ है। 
भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसान,युवा,महिला,आदिवासी के हितों के साथ ही प्रदेश में अधोसंरचना निर्माण, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे हर क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। जनकल्याण की योजनाओं से आम जनता के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है उनकी आकांक्षाएं पूरी हो रही है और छत्तीसगढ़ समृद्धि एवं खुशहाली की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के साथ ही जनता के विकास को भी प्राथमिकता के साथ जो रोड मैप प्रस्तुत किया वह सराहनीय और प्रदेश एवं जनता की हितों को नई गति देगा। सबका साथ सबका विकास के हमारे लक्ष्य को एक नई दिशा देने वाले इस विजन डॉक्यूमेंट में विकास का विज़न, उन्नति की मंशा और नए छत्तीसगढ़ का मिशन निहित है। इस विज़न डॉक्यूमेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है और विकसित भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का संकल्प है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अंजोर विजन डॉक्यूमेंट का स्पष्ट लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल राज्य बने। इस विज़न के मुख्य स्तंभ हैं सुरक्षा, सुशासन और संतुलित विकास। ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047’ केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की आकांक्षा है।

पंडरिया विधानसभा में शिक्षा,स्वास्थ्य और विकास का उठाया मुद्दा 
भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के समक्ष पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित के विषयों को मुखरता से रखते हुए वहां की मूलभूत समस्याओं से भी सदन को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिले स्तर की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तार हर ब्लॉक और गाँव तक पहुंचना चाहिए, खासकर वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क , बिजली, पानी, अधोसंरचना निर्माण  एवं वहां के निवासियों और किसानों की सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में हाफ नदी परियोजना का विस्तार, 5 मॉडल स्कूल एवं अस्पताल की स्थापना, प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों का जीर्णोद्धार और पर्यथान स्थलों को शिन्हंकित कर भोरम देव मंदिर कोरिडोर को भांति क्षेत्र के इन सभी प्रमुख स्थलों को प्राथमिकता से साथ उनका उन्नयन करने की बात सदन के समक्ष रखी ताकि पंडरिया क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के नए अवसर मिले साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत बनें। उन्होंने शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार हो, व्यवस्थाएं जो उपलब्ध हैं उनका नियमित रूप से रख-रखाव सुनिश्चित हो, लैब में उपकरण की उपलबध्ता व डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना, वनांचल क्षेत्रों तक सिंचाई एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विकसित व सुविधायुक्त बनाने से ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.