भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

Updated on 14-05-2023 08:35 PM

भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में अपने आदर्श इस्पात ग्रामों में 29 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इन शिविरों में मरीजों की नि:शुल्क जांच करके आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाता है। इन शिविरों का हजारों लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। जिसमें कुल 1349 मरीजों की जांच करके उनको उचित सलाह के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 516 पुरुष, 610 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 223 रही। इन स्वास्थ्य शिविरों को पीपरछेड़ी, पाउवारा, चेतवा, दनिया, जंजगीरी, कनारी, भरदा, बोरिगरका, चगोरी आदि इस्पात ग्रामों में आयोजित कराये गए।

सीएसआर विभाग द्वारा संयंत्र के खदान (माइंस) के आसपास के क्षेत्रों में भी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। कोरोनाकाल के कारण इन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महामाया खदान (माइंस) द्वारा नवंबर 2022 को किया गया। इसके बाद से अबतक कुल 05 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अब तक कुल 664 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 222 पुरुष, 190 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 252 रही। इसी कड़ी में दुल्की खदान द्वारा भी नवंबर 2022 से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें अब तक कुल 244 मरीज लाभान्वित हुये हैं। इसमें लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों में 65 पुरुष, 130 महिलाएं तथा बच्चों की संख्या 49 रही। हीर्री खदान ने भी 2023 में अब तक कुल 05 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन किया है। जिसमें अब तक कुल 642 मरीजों ने इस शिविर का लाभ प्राप्त किया है जिसमें 360 पुरुष तथा 282 महिला मरीजों ने लाभ प्राप्त किया है।

 ज्ञात हो कि निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग द्वारा लगातार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों का निर्वहन किया जाता है जो सामाजिक, पर्यावरण, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों को लेकर किया जाता है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) विभाग ने जनस्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी किया है।

इस पूरे स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालाय की मेडिकल टीम तथा नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिविर में लाभ प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीणों ने भिलाई इस्पात संयंत्र की सी एस आर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में ऐसे ही और शिविरों के आयोजन की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.