गुरदासपुर में भिंडरावाले के भतीजे की हत्या : सेवादार ने किया तलवार से हमला

Updated on 01-05-2024 01:10 PM

पंजाब के गुरदासपुर में दमदमी टकसाल के 13वें प्रमुख और संत समाज के मुख्य प्रवक्ता संत करतार सिंह खालसा भिंडरावाले के भतीजे भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई।

भाई बलविंदर सिंह ने सेवादार को नशे करने को लेकर डांटा था और गुरुद्वारे से बाहर निकालने की धमकी दी थी। इसके चलते आरोपी ने सोते हुए भाई बलविंदर सिंह खालसा पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भाई बलविंदर सिंह खालसा बटाला के कस्बा घुमान के पास गुरुद्वारा गुरु रामदास साहिब के प्रमुख थे और गुरुद्वारा साहिब में सेवा संभालते थे। उनका घर गुरुद्वारा साहिब के पास था।

सेवादार ने तलवार से किया हमला

पुलिस के मुताबिक, कत्ल करने वाला नौजवान रमनदीप सिंह नशे का आदी हो गया था जिसके चलते भाई बलविंदर सिंह खालसा ने उसे डांटा था और गुरुद्वारा से निकाल दे की धमकी दी थी। इसी रंजिश के तहत आरोपी यूवक रमनदीप सिंह ने देर रात गुरुद्वारा से थोड़ी दूर पर स्थित भाई बलविंदर सिंह के घर में भाई बलविंदर सिंह सो रहे थे।

उन पर धारदार हथियार (तलवार) से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है

दमदमी टकसाल है सिख संगठन

बता दे की दमदमी टकसाल एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। 6 जून 1984 में गोल्डन टेंपल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाला मारा गया था।इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ था यही कारण था तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी तभी से यह संगठन चलता आ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.