भोज विश्‍वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, समय से अध्ययन सामग्री न मिलने से विद्यार्थी परेशान

Updated on 20-06-2023 06:04 PM
भोपाल । भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय की सोमवार से स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन परीक्षाओं में करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि इस बार सितंबर में होने वाली परीक्षा जून में ही आयोजित की जा रही हैं, ताकि शैक्षणिक कैलेंडर का पालन किया जा सके। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि किताबें और असाइनमेंट पुस्तिका नहीं भेजी गई हैं। वर्ष 2022 में विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लिए हजारों विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि अध्ययन सामग्री के लिए नामांकन के समय ही शुल्क जमा कराया जाता है। विद्यार्थियों ने कहा कि अध्ययन सामग्री समय पर नहीं मिलने के कारण पूरा एक साल बेकार चला गया। पढ़ाई नहीं हो पाई।

वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि शैक्षणिक सामग्री समय से क्षेत्रीय केंद्रों से अध्ययन केंद्रों पर भेज दी गई है। सोमवार से यूजी प्रथम से तृतीय और स्नातकोत्तर के प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी हो रहे परेशान

अभी कुछ दिन पहले विवि ने शैक्षणिक सामग्री को वेबसाइट पर आनलाइन कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आनलाइन शैक्षणिक सामग्री को डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि सिर्फ किताब का प्रथम पेज ही डाउनलोड हो रहा है। शेष सामग्री विवि द्वारा अपलोड ही नहीं की गई है।

किताबें ही छपकर नहीं आईं

अध्ययन केंद्रों के कर्मचारियों ने बताया कि यहां किताबें ही छापकर नहीं आई है। साथ ही असाइनमेंट की पुस्तिका के लिए शुल्क भी नामांकन के समय विद्यार्थियों से ले लिए गए, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय को साल भर बाद भी निजी फर्म ने पुस्तिका छापकर नहीं दी हैं।

यूजी व पीजी की परीक्षा में 60 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। क्षेत्रीय केंद्रों से अध्‍ययन केंद्रों को सामग्री वितरित कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.