'भूल भुलैया 3' टीजर: चुड़ैल बनीं मंजुलिका से होगा रूह बाबा का सामना, न के बराबर दिखीं 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी

Updated on 27-09-2024 01:19 PM
अनीस बज्मी की डायरेक्टेड और कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पिछली दो बार की हिट रही फिल्म से इस बार भी फैंस को खासा उम्मीद है। टीजर लाजवाब है। मजेदार है और थोड़ा डरावना भी। इसमें विद्या बालन, फिर से मंजुलिका बनकर लौटी हैं और अपने सिंहासन को लेने आई हैं।

विद्या बालन जहां 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनी हुई हैं। वहीं कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो भूतों को नहीं मानते और जब वह सामने आ जाता है तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। माथे पर पसीना आ जाता है और घबराकर वह एक मूरत बन जाते हैं।

'भूल भुलैया 3' के पहले दो पार्ट का कलेक्शन


इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं, जिन्होंने एक तरह से किराया आडवाणी को रिप्लेस किया है। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक और कियारा का रोमांस देखने को मिला था और तब्बू ने डबल रोल किया था। वहीं, इस बार विद्या बालन दिखाई देंगी लेकिन एकदम अलग अवतार में। अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' ने बॉक्स ऑफिस पर 49,09,50,000 नेट ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने 1,81,65,00,000 नेट ग्रॉस कलेक्शन किया था।

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का क्लैश


'भूल भुलैया 3' का रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से क्लैश होगा। दोनों ही दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को थिएटर में दस्तक दे रही हैं। हालांकि बीच में खबर थी कि दोनों में से कोई एक अपनी रिलीज डेट आगे-पीछे कर रहा है। मगर किसी ने ऐसा नहीं किया। दोनों बड़ी फिल्म हैं और दोनों की ही एक अलग फैन बेस है। कार्तिक की मूवी एक हॉरर-कॉमेडी है तो अजय देवगन की फिल्म एक्शन-ड्रामा से भरपूर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.