1866 पीएम आवासों का किया गया भूमिपूजन

Updated on 12-12-2024 02:45 PM

बलरामपुर।  सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम चांगरो में प्रधानमंत्री आवास के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक पैकरा एवं जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत चांगरो के आवास हितग्राही सुखदेव, भाटाराम, वीरसाय, महेश एवं सुनिल के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रेना जमील, जनपद सीईओ संजय कुमार दुबे, वरिष्ठ नागरिक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आवास हितग्राही मौजूद रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात् ‘‘एक गांव की चौपाल’’ कार्यक्रम में हितग्राहियों को अप्रारंभ आवासों को जल्द से जल्द प्रारंभ कर पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शौचालयों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चांगरो में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक श्रीमती पैकरा एवं जिला पंचायत सीईओ एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। श्रमदान न केवल पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाता है, बल्कि लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है साथ ही प्रेरणा देता है की हर व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाए और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिले में अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवासों को प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद स्तर पर महाभियान कार्यक्रम का आयोजन कर कुल 1866 आवास का नींव खुदाई कर आवास कार्य प्रारंभ कराया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.