भोपाल : एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू उड़ानें, टीम ने किया दौरा

Updated on 30-05-2026 01:33 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी जल्द और मजबूत हो सकती है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

शुक्रवार को एयरलाइन की नेटवर्क प्लानिंग टीम ने एयरपोर्ट का दौरा कर व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार टीम ने विमानपत्तन निदेशक रामजी अवस्थी के साथ यात्री सुविधाओं, संचालन व्यवस्था और उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तृत चर्चा की। दौरे को एयर इंडिया एक्सप्रेस की संभावित उड़ान शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई रूट पर बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

यदि एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सेवाएं शुरू करती है तो भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए यात्रियों को अतिरिक्त उड़ान विकल्प मिलेंगे। इससे किराए में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराए पर यात्रा सुविधा मिलने की संभावना है।

बेंगलुरू को भी मिल सकता है सीधा कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार एयरलाइन भोपाल से बेंगलुरू के लिए भी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। इससे आईटी, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट पर ले लिया संचालन के लिए स्पेस

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरपोर्ट परिसर में बुकिंग और संचालन संबंधी कार्यों के लिए आवश्यक स्पेस भी ले लिया है। इसे एयरलाइन के परिचालन शुरू करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

हालांकि एयरलाइन ने समर शेड्यूल में स्लॉट लेने के बावजूद बुकिंग शुरू नहीं की थी, लेकिन अब जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.