भोपाल का परिवार 4 घंटे वाटर फाॅल में फंसा रहा:सीहोर के अमरगढ़ में पिकनिक मनाने गए थे, नदी में अचानक बढ़ा पानी

Updated on 22-07-2024 01:30 PM

भोपाल का एक परिवार सीहोर जिले के अमरगढ़ वाटर फॉल में फंस गया। परिवार के 5 सदस्य रविवार को पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। शाम करीब 6 बजे घर लौटते समय अचानक नदी में पानी बढ़ गया।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने रात करीब 10 बजे सभी का रेस्क्यू कर लिया। परिवार को निकालने के लिए दोनों ओर ट्रैक्टर से रस्सी बांधी गई। फिर रस्सी के सहारे सभी को बाहर निकाला गया।

सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि पांचों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें अशोक माहेश्वरी (61), निशा माहेश्वरी (58), शुभम (32), सुरुचि (30) और यश (28) शामिल हैं। ये सभी भोपाल के लालघाटी स्थित सनसिटी कॉलाेनी के रहने वाले हैं।

​वहीं, रेंजर महिपाल सिंह ने बताया- जहां ये लोग फंसे थे, वह टापू था। दोनों तरफ पानी था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

मोबाइल डिस्चार्ज होता तो बढ़ जाती मुश्किलें

वाटर फॉल में फंसे बुजुर्ग अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जब हम फंसे थे तब हमने एनडीआरएफ टीम से संपर्क किया। लेकिन, मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली थी। अगर मोबाइल डिस्चार्ज हो गया होता तो मुश्किलें बढ़ जाती। अभी हम सभी सुरक्षित हैं।

पिछले साल डूबे थे दो युवक

पिछले साल 15 जुलाई को अमरगढ़ वाटर फॉल में भोपाल का एक युवक डूब गया था। भोपाल से आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, हर्ष राय, आदित्य भदौरिया, सीमा सुमन, डोमनिक टोपो कार से पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ झरने पर गए थे। तभी नहाते वक्त भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी निवासी आकाश (28) झरने के तेज बहाव में आ गया और डूब गया था। अगले दिन उसकी लाश मिली थी।

पिछले साल ही (मालाखेड़ी) नर्मदापुरम निवासी शिवकांत पिता बलराम यादव (29) अपने दोस्तों के साथ शाहगंज के करीब जंगल में अमरगढ़ वाटर फॉल पर पिकनिक मनाने गया था, तभी झरने के करीब पत्थर पर पांव फिसलने से वह झरने में डूब गया। जब वह काफी देर तक झरने से बाहर नहीं निकला तो साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। तीसरे दिन उसका शव मिला

भोपाल से 65 किलोमीटर दूर है झरना

अमरगढ़ का झरना भोपाल से करीब 65 किलोमीटर दूर है। शाहगंज के पास गांव से झरने तक करीब 6 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसके बाद ही लोग वहां तक पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से पानी गिरता है। इसलिए लोग यहां जाने के लिए आकर्षित होते हैं। हालांकि, हर साल हादसे का शिकार भी होते हैं। पिछले कुछ सालों में डूबने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। हर साल लोगों को रेस्क्यू करने की नौबत बनती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.