भोपाल को मिली पांच साल की अमृतप्रीत कौर के रूप में वंडर स्विमर

Updated on 23-07-2024 05:28 PM
अभी हाल में ही संपन्न भोपाल जिला मिनी ग्रुप  स्विमिंग स्पर्धा में एक गोल्ड दो सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पांच साल मिनी वंडर स्विमर अमृतप्रीत कौर ने तहलका मचा दिया। पांच साल की एक नन्ही सी तैराक ने भोपाल जिला के तैराकों के दांत खट्टे कर दिए साथ में भविष्य में भारत को विश्व स्तर पर नाम दिलाने का सपना दिखा दिया है।
भोपाल में जिला तैराकी प्रतियोगिता (मिनी ग्रुप स्विमिंग स्पर्धा) संपन्न हुई जिसमें गोल्ड एवं सिल्वर मेडल धारक तैराकों का सिलेक्शन के माध्यम से भोपाल टीम का हिस्सा बनकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मलित होंगे।उल्लेखनीय है की सेज तरण पुष्कर में डीपीएस नीलबड़ के मिनी ग्रुप  स्विमिंग स्पर्धा में अमृतप्रीत कौर ने एक गोल्ड, दो सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके साथ ही मुस्कान कौर का भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा था।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन के सेकेट्री श्री राम खिलरानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन ने भविष्य में भोपाल शहर की तैराकी को स्वर्णिम बताया जहां पांच साल नन्ही तैराक अमृतप्रीत कौर से भविष्य में देश को काफी आशा है एवं देश की दूसरी निशा मिलेट बनने को वो अग्रसर है। साथ ही इनकी पिता रशपाल, इनके दादा एवं दादाजी के साथ माताजी का भी ऐसे तैराक को आगे बढ़ाने का श्रेय जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.