भोपाल: पेट्रोल-डीजल की मनमानी पर बड़ा एक्शन, 'नायरा' पेट्रोल पंप की मशीन सील

Updated on 26-03-2026 11:57 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैली अफवाह के बीच भोपाल के पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा आपूर्ति में मनमानी की जा रही है, जिसकी शिकायतें भी खाद्य विभाग को मिल रही हैं।

इसी के चलते टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए नायरा पेट्रोल पंप की एक डिस्पेंसिंग यूनिट को सील कर दिया है। वहीं शहर में व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति भी तय प्रतिशत के अनुसार की जा रही है, अब तक डेढ़ हजार सिलिंडर एजेंसियों को उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनमें से करीब 900 की आपूर्ति भी उपभोक्ताओं को कर दी गई है।

अफवाह के बाद पंपों पर उमड़ी भीड़ और प्रशासन की सख्ती

जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार को पेट्रोल व डीजल की किल्लत की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर दो व चार पहिया वाहनों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। कई जिलों में हालात यह बन गए थे कि पंप पर पेट्रोल व डीजल ही खत्म हो गया था।

इसी बीच भोपाल में भी पंपों पर वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता होने के दावा के कारण भीड़ नहीं हुई।

नायरा पेट्रोल पंप पर अनियमितता और विभाग की कार्रवाई

बुधवार को किल्लत की चर्चा बनी रही, इसी बीच एयरपोर्ट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर मूल्यात्मक सीमा के आधार पर 200 रुपये का पेट्रोल व एक हजार रुपये का डीजल देने का वीडियो प्रसारित किया गया था। जिसके आधार पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप की जांच की, जिसमें पता चला कि डिस्पेंसिंग यूनिट एक में कम आपूर्ति, डीजल के भंडार में गड़बड़ी और अग्निशमन यंत्र अवैध पाए गए। इस तरह की अनियमितताओं के कारण मौके पर ही डिस्पेंसिंग यूनिट क्रमांक एक को सील करते हुए अधिक मिले 102 लीटर डीजल को जब्त किया गया है।

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति और वितरण की स्थिति

जिले में मंगलवार से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इस तरह इंडेन, भारत व एचपी गैस एजेंसी द्वारा प्रतिदिन 750 व्यावसायिक सिलिंडर एजेंसियों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अब तक दो दिन में कुल डेढ़ हजार सिलिंडर 40 गैस एजेंसियों को मिल चुके हैं, इनमें से 900 सिलिंडरों की आपूर्ति भी उपभोक्ताओं को कर दी गई है। यह सिलिंडर प्रतिशत के आधार पर ही छात्रावास, अस्पताल, मैस, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों को आपूर्ति किए जा रहे हैं।

अधिकारियों का पक्ष

"जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है, सभी पंपों पर पर्याप्त उपलब्धता है। नायरा पेट्रोल पंप का वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसके आधार पर जांच करवाई गई तो अनियमितता मिलने पर एक यूनिट सील की गई है। वहीं आवश्यकतानुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति जारी है, जिससे कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।" — चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति अधिकारी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.