रफ्तार पकड़ेगी भोपाल मेट्रो: बरखेड़ी-भदभदा में लोगों ने खुद हटाए मकान-दुकान, 110 करोड़ मुआवजा जमा

Updated on 04-02-2026 11:46 AM

भोपाल। भोपाल मेट्रो के पहले कॉरिडोर के दूसरे चरण को लेकर लंबे समय से चली आ रही अड़चनों के बीच अब काम में तेजी आने की उम्मीद जगी है। मेट्रो की राह में आने वाले दुकान, मकान और अन्य संपत्तिधारकों के लिए करीब 110 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मेट्रो प्रशासन ने जिला प्रशासन के पास जमा करा दी है।

मुआवजा राशि जमा होने के साथ ही बरखेड़ी और भदभदा क्षेत्र में सकारात्मक माहौल नजर आने लगा है। यहां मेट्रो दायरे में चिन्हित मकान और दुकानों को लोग स्वेच्छा से हटाने में जुट गए हैं। मंगलवार को बरखेड़ी क्षेत्र में कई लोगों ने खुद मजदूर लगाकर निर्माण तोड़ने और मलबा हटाने का काम शुरू किया। उल्लेखनीय है कि पुल बोगदा से करोंद तक बनने वाले मेट्रो मार्ग के दूसरे चरण का कार्य जारी है।

सिंधी कॉलोनी, भारत टाकीज, छह नंबर प्लेटफार्म, ईरानी डेरा, अल्पना तिराहा और नादरा बस स्टैंड जैसे क्षेत्रों में आ रही बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि जिंसी चौराहा से लिली टाकीज रोड पर अभी काम शुरू नहीं हो सका है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के दायरे में आने वाली संपत्तियों के लिए यदि भविष्य में किसी तरह की अतिरिक्त मुआवजा राशि की आवश्यकता पड़ी, तो उसका भुगतान अलग से किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.