भोपाल पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा

Updated on 11-05-2026 05:57 PM

भोपाल। भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसे राजधानी में अब तक की बड़ी एमडी ड्रग्स जब्ती कार्रवाई माना जा रहा है।

रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और कार्रवाई के दौरान किरण लॉज के पास संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी 50 वर्षीय अबरार खान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ड्रग्स जब्त कर ली है।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि अबरार खान के खिलाफ पहले से मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.