भोपाल रीवा सुपर फास्ट एक्सप्रेस का शुभारंभ:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी, 70 फीसद सीटें फुल

Updated on 03-08-2024 11:57 AM

रीवा के लिए रेलवे ने एक और ट्रेन की सौगात दी है। इसको 2 अगस्त को भोपाल से रात 11 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन सुबह करीब 8:30 बजे रीवा पहुंचेगी। बता दें कि रेल मंत्री ने इस ट्रेन की स्वीकृति दी थी। भोपाल में विंध्य क्षेत्र संख्या लाखों में है। जिसको लेकर लगातार यात्रियों को रीवा सतना या वहां के अन्य जिलों में जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार और रीवा से शनिवार एवं सोमवार को नियमित रेलसेवा के तौर पर संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ,खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह और महापौर मालती राय उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि रीवा के लिए वायुयान सुविधा भी उपलब्ध है। गंभीर रोगियों, पर्यटकों श्रद्धालुओं आदि के लिए प्रदेश के अन्य नगरों के मध्य भी विभिन्न माध्यमों से कनेक्टिविटी प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पूर्व में रेल मंत्री के क्षेत्र में ही रेल सुविधाएं बढ़ाई जाती थी। गत 10 वर्ष से इस परिपाटी को बदल दिया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रानी कमलापति के नाम से सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन की सौगात भोपाल को दी थी। अब भोपाल मुख्य स्टेशन का विकास भी तेजी से हो रहा है। इसके अलावा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि इस ट्रेन के नाम के लिए हम विंध्य एक्सप्रेस नाम रखने का प्रस्ताव देंगे।

जनता की सुविधा और विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है और भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है। शर्मा ने आशा जताई कि नई रेल सेवा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ विंध्य क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि रेवांचल एक्सप्रेस भोपाल से रीवा के लिए इकलौती सीधी रेल सेवा रही है, जिस पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए विंध्य क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से अतिरिक्त ट्रेन की मांग की जा रही थी।

70 फीसद ऑक्यूपेंसी के साथ रवाना हुई ट्रेन
भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इंनॉग्रल रन के दिन रवाना हुई इस ट्रेन में करीब 550 से अधिक पैसेंजर गए हैं। इसमें करीब 900 से अधिक सीट्स थीं, इस तरह से यह करीब 70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ रवाना हुई है। जो कि किसी भी ट्रेन के लिए एक अच्छी ऑक्यूपेंसी मानी जाती है। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलेगी। भोपाल से यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को रात्रि 10.30 बजे चलेगी और रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर होकर अगले दिन प्रातः 8.05 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात्रि 11 बजे चलेगी तथा प्रातः 9.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

सिर्फ एक 2 ट्रेन के भरोसे 4 लाख की आबादी
विंध्य महिला जागृति मंच की संयोजक वंदना द्विवेदी ने बताया कि हम लगातार रेलवे नई ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। भोपाल में विंध्य क्षेत्र की करीब 4 लाख की आबादी रहती है, जो सिर्फ रेवांचल एक्सप्रेस के भरोसे है। हालांकि रेलवे ने वंदे भारत की सौगात दी है, मगर यह यहां रहने वाली आबादी के लिए पूरी नहीं है। गर्मियों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलने से से परेशान और बीमार हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.