भोपाल में टी स्टॉल संचालक को लगा करंट, मौत:भट्‌टी के कटे तार के संपर्क में आकर ठेले से नीचे गिरे, सिर में लगी गंभीर चोट

Updated on 01-07-2026 01:23 PM
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद वह ठेले से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

53 वर्षीय चेतराम कहार पिता मुरलीधर कहार मूल रूप से औबेदुल्लागंज के रहने वाले थे। पिछले करीब 15 वर्षों से भोपाल में रहकर पीर गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। 21 जून की दोपहर वह अपने ठेले पर ग्राहकों को चाय और नाश्ता परोस रहे थे। ठेले के पास रखी इलेक्ट्रिक भट्टी के बिजली के तार में कट था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।

शॉक लगते ही जमीन पर गिरे

काम के दौरान जैसे ही उनका संपर्क कटे हुए तार से हुआ, उन्हें तेज करंट लगा। करंट के झटके से वह संतुलन खोकर ठेले से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद चेतराम ठेले से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

चेतराम किरार अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और तीन बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.