कोहरे पर भारी भोपाल की 'हाईटेक' लैंडिंग, महानगरों जैसा सिस्टम लगा; अब जीरो विजिबिलिटी में भी नहीं भटकेंगे विमान

Updated on 27-02-2026 11:26 AM
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट देश के ऐसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो चुका है, जहां आधुनिक इंट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम स्थापित हो चुका है। इसी कारण इस बार घने कोहरे एवं खराब मौसम के बावजूद अधिकांश उड़ानें समय पर लैंड हुईं। इस बार मौसम की वजह से एक भी उड़ान दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट नहीं हुई।

सिस्टम की मदद से उड़ानें लैंड

कुछ समय पहले तक रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) रनवे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो पाते थे। इससे कम दृश्यता होने पर विमानों को अक्सर निकटतम एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया जाता था। अब नया इंट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इसकी मदद से 350 मीटर दृश्यता होने पर भी विमान लैंड हो रहे हैं। जनवरी में ऐसे अवसर भी आए, जब दृश्यता 200 से 250 मीटर तक थी। ऐसे समय में भी नए सिस्टम की मदद से उड़ानें लैंड करवाई गईं। यदि यह सिस्टम न होता तो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ता।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार वर्तमान में दिल्ली, मुंबई सहित देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही भोपाल से अपग्रेड आईएलएस सिस्टम लगा है। भोपाल मध्यप्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जहां अत्याधुनिक अपग्रेडेड आईएलएस सिस्टम स्थापित है। अब रनवे सेंट्रल लाइन का उपयोग शुरू हो गया है। पायलटों को सेफ लैंडिंग में मदद मिल रही है। इसकी मदद से विमानों को ट्रैफिक क्षेत्र में आते ही रनवे नजर आ रहा है, जिससे सुरक्षित लैंडिंग हो रही है।

दिसंबर एवं जनवरी माह में भोपाल की उड़ानें डायवर्ट नहीं

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार लंबे अर्से बाद इस बार दिसंबर एवं जनवरी माह में भोपाल की उड़ानें डायवर्ट नहीं हुईं। दूसरे शहरों की उड़ानें डायवर्ट होकर भोपाल में लैंड हुईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.