भोपाल का 'सीरियल कटर मैन' गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े का गुस्सा युवतियों पर हमला कर निकाल रहा था

Updated on 05-02-2026 11:45 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों पिपलानी और अयोध्या नगर में युवतियों पर ब्लैड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात छोला क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह सागर जिले का रहने वाला है और अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवतियों पर हमला कर गुस्सा निकाल रहा था। ब्लैड से हमले की घटनाओं से भोपाल में युवतियां दहशत में थीं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इसके साथ ही इसे पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी जानकारी जुटा रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने शहर में बदमाशों और अन्य आपराधिक प्रवृत्ति वालों का डाटा निकालकर भी मैच करने की कोशिश की थी। कुछ थानों में पुलिस ने पहले ब्लैड से हमला करने वालों और छेड़छाड़ की वारदातों के संदिग्धों से भी पूछताछ की थी।

सुनसान गलियों में बनाया निशाना

आरोपी पहचान छुपाने के लिए टोपी पहनकर रखता था और काले रंग की बाइक पर घूमता था। लड़कियों को निशाना बनाने के लिए वो ऐसी जगह देखता था जहां इलाका सुनसान हो और अंधेरा भी हो। एक सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार वो भानपुर ब्रिज की तरफ जाता हुआ दिखा था। आरोपी ने पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्यानगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग युवतियों पर हमला किया था। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल था। इस वारदात के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी थी और काले रंग की बाइक और सिर पर कैप पहने आरोपी के हुलिए के आधार पर तलाश भी कर रही थी। पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है, जिसके बाद और भी खुलासे होने के आसार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.