Bhupendra Patel 2.0: टी-20 अंदाज में हल होंगी शिकायतें, बिना अपॉइन्टमेंट के लोगों से मिलेंगे भूपेन्द्र पटेल
Updated on
11-01-2023 06:09 PM
अहमदाबाद: गुजरात में सर्वाधिक मजबूत सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने जनता से जुड़ाव के नई पहल की है। प्रदेश के लोगों की शिकायतें पाने के लिए जहां मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को आम लोगों से बिना किसी अपॉइन्टमेंट मुलाकात करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिटर्स मैनेजमेंट सिस्टम (वीएमएस) लागू किया गया है। इस सिस्टम के तरह शिकायतों की प्राथमिकता तय की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंची शिकायत किस स्तर की है और इसका निस्तारण कहां से होगा? उसी हिसाब से यह सिस्टम कार्रवाई अमल में लाएगा। इस सिस्टम के जरिए लोगों की शिकायतों का रिकॉर्ड भी तैयार हो सकेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) बिना किसी अपॉइन्टमेंट के लोगों से मिलेंगे।
शहरों पर सीएम रखेंगे सीधी नजर मुख्यमंत्री कार्यालय को आम लोगों से जोड़ने की पहल के साथ सरकार ने शहरों पर विशेष फोकस करने का फैसला किया है। इसके तरह सीएमओ में मुख्यमंत्री ने अर्बन ग्रिवेंस रिड्रेसल मॉनिटरिंग सिस्टम (यूजीआरएमएस) को सक्रिय किया जा रहा है। इसके तहत राज्य की सभी 8 नगर निगमों पर नजर रखी जाएगी। इनमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर, जूनागढ़ शामिल हैं। इन जिलों की सभी वेबसाइट्स को सीएम डैशबोर्ड से कनेक्ट किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (CM Bhupendra Patel) महानगरों के नागरिकों की ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों की खुद सीधी मॉनीटरिंग करेंगे।
नए तेवर में दिख रहे सीएम नवभारत भारत टाइम्स ऑनलाइन ने अपनी पहली रिपोर्ट में बताया था कि गुजरात चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री इन दिनों बदले नजर आ रहे हैं। वह अपने दफ्तर में अधिक समय बिता रहे हैं। उनका फोकस गुड गर्वर्नेंस पर दिख रहा है। मुख्यमंत्री (CM Bhupendra Patel) ने अपने दफ्तर में एक महीने की ज्यादा सिटिंग के बाद जनता को जुड़ने वाले ये फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ 7030930344 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। राज्य के लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सीएम भूपेन्द्र पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रेरणा से शुरू किए गए स्वागत ऑनलाइन कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं। इसी के तहत तकनीकी के जरिए लोगों से जुड़ने की पहले भूपेन्द्र पटेल ने की है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओ का लाभ जनता को त्वरित व प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…