सत्ता वापसी को कठिन चुनौती मान भूपेश ने हार स्वीकार की : गोमती साय

Updated on 17-06-2023 09:12 PM

रायगढ़ । भाजपा को सामने देख सत्ता वापसी को कठिन चुनौती मानने वाले भूपेश बघेल ने चुनाव में पहले ही हार स्वीकार कर ली है। सांसद गोमती साय की यह प्रतिक्रिया उस बयान में आमने आई जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एन एस यू आई की बैठक में कहा कि कांग्रेस सरकार तो बना लेती है लेकिन रिपीट नही कर पाती सत्ता वापसी बड़ी चुनौती है। सांसद गोमती ने चुटकी लेते हुए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राम की शरण लेते ही पहली बार सच बोला है। ये भगवान राम के शरण की ताकत है। सांसद ने आईना दिखाते हुए कहा भाजपा के सशक्त विरोध का यह जीवंत प्रमाण है कि भूपेश बघेल को सत्ता वापसी की राह कठिन नजर आने लगी है। बेरोजगारी भत्ता प्रधान मंत्री आवास शराब बंदी भ्रष्टाचार एवं गौठान मे अनियमितता गोबर खरीदी में घोटाला जैसे अनेक मुद्दों में भाजपा के पुरजोर विरोध से भूपेश सरकार को अपनी जमीन खसकती नजर आ रही है।

यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए गोमती साय ने कहा भाजपा ने न केवल इन बड़े राज्यो में जनता की सेवा का बदौलत वापसी की है, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार ने भी सत्ता मे वापसी की है। जनता से वादाखिलाफी एवं भ्रष्टाचार के कारण सत्ता वापसी की राह कठिन होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लिए सत्ता के वापसी की राह इन दोनो ही वजहों से कठिन हो गई है। प्रदेश मे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है। केंद्र से 55 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेकर किसानों को बोनस बाटने वाले भूपेश बताए किसानो को दस हजार करोड़ का बोनस बाटने के बाद शेष रुपए कहां गए ?



सांसद गोमती ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा की कार्यशैली से सिख लेने की नसीहत देते हुए कहा भाजपा ने दशकों पहले दो सीटो से सफर शुरू किया आज पूर्ण बहुमत की सरकार है। जनता से मिली इसी ताकत का सदुपयोग करते हुए मोदी सरकार ने धारा 370 को खत्म किया, तीन तलाक समाप्त किया राम मंदिर का निर्माण किया और भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया करोड़ों शौचालय बनाए गए करोड़ों खाते खोले गए करोड़ों आवास बनाए गए करोड़ों लोगो को अनाज मिला करोड़ों लोगो को निशुल्क गैस मिला। जो कार्य सत्तर सालो में नही हो पाए वो मोदी जी ने नौ सालो में कर दिखाया । मोदी सरकार ने कांग्रेस सरकार की तर्ज पर जनता से वादाखिलाफी नही की। गोमती ने कहा जन आकांक्षाओं में खरा उतरने की वजह से भाजपा को सत्ता वापसी का मार्ग सहज लगता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.