भूपेश बघेल आत्ममुग्ध होकर बयान बाजी कर रहे सरदार पटेल किसी घोटालेबाज के समर्थक नहीं रहे :- रमेश सिंह ठाकुर

Updated on 20-07-2025 02:21 PM

रायपुर। भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक वार पलटवार का दौर जारी है इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपने बेटे की गिरफ्तारी के संबंध में की गई बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया और मीडिया माध्यमों से गिरफ्तारी के संबंध में गलत बयान बाजी कर भावनाओं को जाहिर कर सहानुभूति बटोरने का कार्य कर रहे हैं वे स्वयं की तुलना महान क्रांतिकारी भारत के माटी पुत्र लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से करने का दुस्साहस किया है ।

परन्तु भूपेश बघेल को सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ध्यान रखे कि सरदार वल्लभ भाई अपने जीवन में कर्त्तव्यपरायणता का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध विभिन्न आंदोलन किए और आंदोलनों का नेतृत्व किया उन्होंने जीवन पर्यन्त अपने उसूलों और विचारों से कतई समझौता नहीं किया स्वयं की पत्नी के देहावसान की खबर सुनकर उन्होंने अपने कर्तव्य से मुख नहीं मोड़ा अपितु पूरी जिरह की और उसके पश्चात सुनवाई समाप्त होने के बाद न्यायाधीश के पूछने पर अपनी पत्नी के स्वर्गवास की सूचना बताई यह कर्त्तव्यपरायणता और अपने कार्य के प्रति समर्पण का सर्वोत्तम उदाहरण है ।

आगे रमेश ठाकुर ने कहा कि इसके विपरीत भूपेश बघेल जब स्वयं की तुलना सरदार पटेल से करते हैं तो वह भूल जाते हैं कि उनके पुत्र किसी भी प्रकार से राज्य अथवा देश के हित में संघर्ष करते हुए रिमांड में नहीं लिए गए हैं , अपितु प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके पुत्र के खिलाफ शराब घोटाले के पुख्ता सबूत न्यायालय में प्रस्तुत किए गए जिसके आधार पर न्यायालय ने चैतन्य बघेल को पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश जारी किया उस पर पूरी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी विधायक , पूर्व विधायक की बेशर्मी समझ से परे है एक गबन के अपराधी के समर्थन में पूरी पार्टी सड़क उतर आती है जबकि चैतन्य बघेल पार्टी के किसी पद में भी नहीं यह पूरी कांग्रेस पार्टी के वैचारिक पतन प्रमाणपत्र है ।

भूपेश बघेल आत्ममुग्ध होकर स्वयं की तुलना सरदार वल्लभ भाई से कर रहे हैं पर वो भूले रहे हैं कि वे किसी घोटालेबाज के समर्थक नहीं थे और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य इस तरह हजारों करोड़ की घपलेबाजी की , भूपेश बघेल ने ना सिर्फ सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया है अपितु एक घोटाले बाजी की घटना को लौहपुरुष के जीवन में घटित घटना से स्वयं को जोड़कर अपराध किया है एवं इस अपराध के लिए भूपेश बघेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.