भूपेश सरकार ने पीएससी को बनाया परिवार सहयोग कमीशन : ओपी चौधरी

Updated on 17-06-2023 09:11 PM
रायगढ़। भूपेश सरकार पर पीएससी को परिवार सहयोग कमीशन में तब्दील किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा पीएससी के भ्रष्टाचार से  छत्तीसगढ़िया की अंतरात्मा तक को झकझोर कर रख दिया। पीएससी में चल रहे अनियमितताओं को लेकर ओपी चौधरी द्वारा सोशल मीडिया मे जारी एक विडियो में बताया गया कि भूपेश बघेल एक ऐसा नाम बन गया है, जिसे सुनते ही लोगों को ठगने की साजिश दिमाग में आती है।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में हर वर्ष को धोखा दिया है। प्रदेश में घोटालों की मीनार खड़ी कर छलिया कांग्रेस ने प्रदेश के हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में लूटने एवं छलने का काम किया है। जिन युवाओं ने पीएसी की परीक्षा के लिए दिन दुगनी रात चौगुनी मेहनत की कांग्रेस ने उनको छलने का काम किया। प्रदेश के अभ्यर्थियों ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए लंबा इंतजार किया। लेकिन पीएससी परीक्षा का नतीजा देख मेहनतकश विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। योग्य उम्मीदवारों के साथ जिस तरीके से कांग्रेस ने छल कपट किया वह किसी से नहीं छुपा।
पीएससी के परिणाम ने इस बात का एहसास कराया कि छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सिर्फ मंत्रियों अधिकारियों के बच्चे ही मेधावी और मेहनती हो सकते हैं। राज्य की प्रतिष्ठित पीएससी परीक्षा में टॉप 20 में अधिकतर मंत्रियों अधिकारियों रसूखदार के नाते रिश्तेदारों ने ही स्थान बनाया है। पीएससी परीक्षा के परिणाम में चयनित टॉप 20 अभ्यर्थीयों में राज्यपाल के सचिव अमृत खलको की बेटी नेहा खलको एवं बेटा निखिल खलको, डीआईजी पी.एल ध्रुव की बेटी साक्षी ध्रुव, कांग्रेसी नेता सुधीर कटियार की बेटी भूमिका कटियार एवं दामाद सुशांत गोयल, पीएसीसी चेयरमेन सोनवानी का बेटा नितिन सोनवानी सहित कई रईसजादों के नाते रिश्तेदार शामिल हैं। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के साथ कांग्रेस  की नजदीकियां जगजाहिर है।

भूपेश बघेल सरकार की धांधले बाजी ने पीएससी को  परिवार सहयोग कमीशन बना दिया। लोगों से पैसा वसूल कर भूपेश बघेल एक विशेष परिवार को पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस राज में योग्य उम्मीदवारों के साथ धोखाधड़ी के जरिए  अभ्यर्थियों को जिस तरह शिकार बनाया गया, वह कांग्रेस की परिवारवाद वाली मानसिकता को उजागर करते हुए यह स्पष्ट करती है कि कांग्रेस भ्रष्ट है।


19 जून को भाजयुमो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव
ओपी चौधरी ने बताया कि पीएससी में हुई अनियमितताओं को लेकर 19 जून को भाजयुमो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में युवाओं से शामिल होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा भाजपा इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही है। युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। भाजपा इस मुद्दे पर भूपेश सरकार को चिंतन पर मजबूर कर देगी। सत्ता लोलुपता में अंधी हो चुकी भूपेश सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की नींव डाली जा रही है, जिसका खामियायजा आने वाली पीढ़ी को भुगतना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.