भूपेश बोले- अमित बघेल को सरकार दे रही बढ़ावा:पलटवार में अजय ने कहा- छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीयता का जहर बघेल ने बोया

Updated on 11-11-2025 12:44 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सरकार पर बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, सरकार या मंत्री की तरफ से इस मामले में अब तक कार्रवाई को लेकर कोई भी बयान नहीं आया है।

इस पर बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि, ये भूपेश बघेल का एजेंडा है। राष्ट्रीय पार्टी के वे पदाधिकारी है, लेकिन अपना एजेंडा सेट करने के लिए क्षेत्रीयता का जहर बोने वाले वे जनक है।

महापुरुषों के खिलाफ टिप्पणी, छत्तीसगढ़ का अपमान- भूपेश

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, कानून-व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं होने पर यह स्थिति बनी है। किसी भी धर्म के महापुरुष के खिलाफ यदि कोई बात कर रहा है, तो वो पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान कर रहा है।

कोई भी बोले कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर पाई। बीजेपी के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और किसी भी मंत्री का इस मामले में बयान नहीं आया है। मतलब सरकार जातियों और समाज में विभाजन करना चाहती है, इसलिए मौन है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश ने क्षेत्रीयता का जहर बोया​​​​​​- चंद्राकर

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, उनकी मांग पर हसी आती है। राष्ट्रीय पार्टी के महामंत्री होते हुए भी उन्होंने छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीयता का जहर बोया।

आज वो यदि बोले रहे है कि बीजेपी कार्रवाई नहीं कर रही, तो उन्हें पेपर पढ़ना चाहिए। अमित बघेल भगोड़ा घोषित हुए है। पुलिस उन पर कार्रवाई करने जा रही है। क्षेत्रीयता, जातिवाद को मुद्दा बनाना भूपेश बघेल का पॉलिटिकल एजेंडा रहा है। इस पैटर्न की राजनीति पर वो आज भी काम करते है।

अब पढ़िए अमित बघेल को लेकर क्यों है विवाद ?

7 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। अमित ने कहा था कि कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

अमित बघेल की इसी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज कराई है।

वहीं, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सलाहकार अनूप मसंद ने बताया कि, अमित बघेल के बयानों से समाज नाराज है। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने बैठक लेकर पुलिस से शिकायत करने की सहमति बनाई। सिटी कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.