JSW की झोली में गिरेगी भूषण पावर एंड स्टील! सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी बंद करने का अपना फैसला पलटा

Updated on 01-08-2025 03:04 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कर्ज में डूबी भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिक्विडेशन का अपना 2 मई का अपना फैसला गुरुवार को वापस ले लिया। इस फैसले से कंपनी को फिर से खड़ा करने के लिए JSW स्टील लिमिटेड के रेजोल्यूशन प्लान को भी रद्द कर दिया गया था। लिक्विडेशन (Liquidation) का मतलब है किसी कंपनी को पूरी तरह से बंद करना और उसकी सारी प्रॉपर्टी को बेचकर जो पैसा आता है, उससे उसके कर्जदारों (जिन लोगों या संस्थाओं का कंपनी पर पैसा बकाया है) को चुकाना है।

चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इस फैसले की समीक्षा के लिए दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि पहले दिए गए ‘विवादित निर्णय’ में कानूनी स्थिति का सही ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया था। इससे पहले जस्टिस त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की एक बेंच ने BPSL के लिए JSW स्टील लिमिटेड के रेजोल्यूशन प्लान को गैर-कानूनी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) का उल्लंघन बताते हुए रद्द कर दिया था।

अगली सुनवाई

गुरुवार को बेंच ने कहा कि वह अपने पिछले फैसले की समीक्षा करने को तैयार है। बेंच ने कहा कि हमारा मानना है कि जिस फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें पहले के कई फैसलों में तय की गई कानूनी स्थिति को सही तरीके से नहीं देखा गया। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि कई ऐसे तथ्यों को ध्यान में रखा गया और ऐसी दलीलें भी सुनी गईं जो असल में कोर्ट में रखी ही नहीं गई थीं। हालांकि, इस स्थिति को लेकर मतभेद है। बेंच ने आदेश दिया कि मामले पर फिर से सुनवाई होनी चाहिए। बेंच ने इन अर्जियों पर 7 अगस्त को सुनवाई तय की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.