डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में बाइडेन ने कमला को मशाल सौंपी:अब कमला पार्टी की ऑफिशियल कैंडिडेट

Updated on 20-08-2024 03:39 PM

अमेरिकी के शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) सोमवार (18 अगस्त) को शुरू हो गया है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल सौंपी। इसके साथ ही कमला डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति का औपचारिक कैंडिडेट बन गई हैं।

शिकागो कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी महिला जिल बाइडेन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी भाषण दिया। बाइडेन जब मंच पर पहुंचे तो लोग ‘थैंक्यू जो’ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी एश्ले बाइडेन को गले लगाया। इस दौरान वे अपने आंसू पोछते भी नजर आए।

कार्यक्रम के आखिरी दिन गुरुवार (22 अगस्त) को कमला औपचारिक भाषण देंगी। वह देश के लिए अपना विजन और डोनाल्ड ट्रम्प को हराने को लेकर अपनी प्लानिंग बताएंगी। इससे पहले मंगलवारको पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बुधवार (21 अगस्त) को बिल क्लिंटन का भाषण होगा।

बाइडेन बोले- डेमोक्रेसी बचाने के लिए राष्ट्रपति बना
राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने विदाई भाषण में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये काम कमला हैरिस के साथ किया। उन्होंने कोरोना के दौर में अमेरिका को पूरी दुनिया में सबसे मजबूत इकोनॉमी बनाने की बात कही।

बाइडेन ने ट्रम्प पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रम्प जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि तो लगता है कि अमेरिका कोई बिखरता हुआ देश है। वे दुनिया में अमेरिका की छवि को खराब करते हैं।

ट्रम्प कहते हैं कि अमेरिका हार रहा है, असल में वे लूजर हैं। दुनिया के किसी एक ऐसे मुल्क का नाम बताओ, जो ये नहीं सोचता हो कि हम दुनिया में सबसे आगे हैं? अमेरिका जीत रहा है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है। बाइडेन ने कहा कि उनकी पार्टी डेमोक्रेसी को बरकरार रखने के लिए लड़ रही है। वे 2020 का चुनाव भी इसी लिए लड़ रहे थे।

हिलेरी बोली- कमला हैरिस गर्भपात के अधिकार को लागू करेंगी
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) में हिलेरी क्लिंटन ने अपनी पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कमला हैरिस राष्ट्रपति बन कर हमेशा देश को आगे बढ़ाएंगीं। वह अच्छी सैलेरी वाली नौकरियों की व्यवस्था करेंगी। वह देश में गर्भपात के अधिकारों को लागू करेंगी। क्लिंटन 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार थी। वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार थी। लेकिन वे ट्रम्प से हार गई थी।

कन्वेंशन में शामिल हो रहे 50 हजार लोग
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में सभी 50 राज्यों से पार्टी के नेता शिकागो पहुंचे हैं। वे उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोग शामिल हो रहे हैं, जिसमें 5 हजार डेलीगेट्स हैं।

192 साल पुराना कार्यक्रम, इस बार हुआ बदलाव
DNC डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है जो कि चार सालों में एक बार चुनाव से पहले होता है। इसकी शुरुआत 1832 को हुई थी। तब तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को दूसरी बार पार्टी उम्मीदवार चुनने के लिए बाल्टीमोर में डेमोक्रेट्स कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे।

हालांकि इस बार का DNC पहले से थोड़ा अलग हो रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2024 के लिए पार्टी उम्मीदवार का चुनाव जीत लिया था। हालांकि पार्टी में कलह के बाद उन्होंने खुद को रेस से बाहर कर लिया।

बाइडेन के बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहले ही वर्चुअल रोल कॉल में उपराष्ट्रपति कमला को आधिकारिक रूप से नामित कर दिया है। इस बार DNC शिकागो में हो रहा है। इससे पहले 1996 में नेशनल कन्वेंशन हुआ था। तब राष्ट्रपति बिल क्लिंटन दोबारा से चुनाव की रेस में थे। उन्होंने तब राष्ट्रपति चुनाव भी जीता था।

सिंगर बियॉन्से और टेलर स्विफ्ट कर सकती हैं परफॉर्म
CNN के मुताबिक अमेरिकी सिंगर बियॉन्से और टेलर स्विफ्ट DNC 2024 में परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं। 2020 में दोनों ही सिंगर्स ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन किया था। उनके साथ कई और हॉलीवुड हस्तियां नजर आ सकती हैं।

बियॉन्से पहले भी डेमोक्रेटिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर चुकी है। 2013 में उन्होंने ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उन्होंने 2016 के DNC में परफॉर्म किया था। तब हिलेरी क्लिंटन पार्टी उम्मीदवार थीं।

फिलिस्तीन के 40 हजार समर्थक जुटे, शिकागो में हंगामे की आशंका

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में हंगामे के भी आसार हैं। गाजा युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए 40 हजार फिलिस्तीनी समर्थक DNC के बाहर प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए हैं। शिकागो पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, अमेरिका में सबसे बड़ी फिलिस्तीनी आबादी शिकागो में रहती है। इलिनोइस के ब्रिजव्यू को लिटिल फिलिस्तीन कहा जाता है।बता दें कि इससे पहले अगस्त 1968 में शिकागो में डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में ह्यूबर्ट हम्फ्री को नामित किया गया था। लेकिन, जब वियतनाम युद्ध में अमेरिका की भागीदारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

कमला पर 92% अभद्र कमेंट पर इंस्टाग्राम ने कोई कार्रवाई नहीं की
कमला हैरिस के राष्ट्रपति की रेस में शामिल होने के बाद उनपर नस्लीय हमले बढ़ गए हैं। इसी बीच सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट (सीसीडीएच) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार कमला हैरिस पर की गई 92% अभद्र टिप्पणियों पर इंस्टाग्राम ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

हालांकि अभद्र टिप्पणी मिलने और उस पर कोई कार्यवाही न होने के मामले में वह अकेली नही हैं। सीसीडीएच ने 1 जनवरी से 7 जून के बीच 10 अमेरिकी महिला नेताओं द्वारा किए गए पोस्ट पर की गई टिप्पणियों का विश्लेषण किया।

इसमें 5 डेमोक्रेट और 5 रिपब्लिक नेताएं शामिल थीं। करीब 5.60 लाख कमेंट्स में से एक हजार आपत्तिजनक टिप्पणियों को रिपोर्ट किया। मगर इनमें से 93% (926) कमेंट्स पर इंस्टाग्राम की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.