बाइडेन बोले-US ट्रक अटैक का आरोपी ISIS से प्रभावित था:हमले में कई लोगों के शामिल होने का शक, इसमें 15 लोग मारे गए थे

Updated on 02-01-2025 04:47 PM

अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में 1 जनवरी की रात नए साल का जश्न मना रहे लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने रौंद दिया। यह घटना रात के 3 बजकर 15 मिनट पर हुई। तब शहर की सबसे व्यस्ततम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी।

इसके बाद हमलावर पिकअप ट्रक से बाहर आया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घटनास्थल से लॉन्ग गन के अलावा दो घरेलू बम और ISIS का झंडा मिला है। इस पूरे मामले की जांच अब FBI आतंकी घटना के तौर पर कर रही है। आरोपी ड्राइवर की पहचान शम्सुद्दीन जब्बार के तौर पर हुई है।

FBI का मानना है कि इस हमले में कई लोग शामिल हो सकते हैं और शमसुद्दीन इस हमले के लिए सिर्फ अकेले जिम्मेदार नहीं है। वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमलावर की एक्टिविटी से लगता है कि वह ISIS से प्रभावित था और ज्यादा से ज्यादा हत्या करने की कोशिश कर रहा था।

पिकअप से ISIS का झंडा, हथियार और IED बरामद

जांच एजेंसियों ने बताया कि हमलावर शमसुद्दीन जब्बार टेक्सास स्टेट का रहने वाला था और 2007 से 2020 तक अमेरिकी सेना में रहा था। सेना ने उसकी अफगानिस्तान में तैनाती भी की थी।

ट्रक हमला करने से पहले जब्बार ने कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। एक वीडियो में उसने अपने परिवार को मारने की बात कही थी। इसके अलावा वह चाहता था कि इस हमले को कवर करने के लिए उसका परिवार हादसे वाली जगह पर मौजूद रहे।

वहीं, पुलिस सुपरिंटेंडेंट ऐनी किर्कपैट्रिक ने जब्बार को आतंकवादी बताया। ABC न्यूज ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि हमला जानबूझकर किया गया था। पिकअप ट्रक से इस्लामिक स्टेट का झंडा, हथियार और IED बरामद हुए हैं। 

मेयर ने कहा- यह आतंकी घटना, FBI का इनकार 

र्बन स्ट्रीट के मेयर ने इस हमले को ‘आतंकवादी घटना’ करार दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद FBI एजेंट ने कहा कि यह घटना ‘आतंकवादी घटना’ नहीं है। हालांकि FBI ने कहा कि वह इस घटना की जांच वैसे ही कर रही है जैसे किसी आतंकी घटना की करते हैं। FBI को शक है कि जब्बार ने कई लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

ट्रम्प के होटल के बाहर टेस्ला ट्रक में ब्लास्ट

डोनाल्ड ट्रम्प के लास वेगास होटल के बाहर बुधवार को एक टेस्ला ट्रक में ब्लास्ट हो गया। इस ट्रक में आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था। ब्लास्ट की वजह से ट्रक के अंदर मौजूद शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा आसपास के 7 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस फिलहाल इस मामले में आतंकी हमले के एंगल से जांच कर रही है।

वहीं राष्ट्रपति बाइडेन ने जानकारी दी कि एजेंसिया न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले और ट्रम्प के होटल के बाहर हुए ब्लास्ट के बीच लिंक की जांच कर ही है। दूसरी तरफ टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने टेस्ला ट्रक में हुए ब्लास्ट पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रक में ब्लास्ट उसमें रखे हुए आतिशबाजी के सामान की वजह से हुआ।

LGBTQ पार्टियों के लिए जाना जाता है बॉर्बन स्ट्रीट

बॉर्बन स्ट्रीट पर कई बार और रेस्तरां हैं। यह इलाका LGBTQ पार्टियों के लिए चर्चित है और इस इलाके को समलैंगिक समुदाय का दिल कहा जाता है। बुधवार को नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां LGBTQ समुदाय के कई लोग पहुंचे थे।

7 दिन पहले जर्मनी में भी हुआ था ऐसा हमला 

इससे पहले 25 दिसंबर को जर्मनी में भी ऐसा ही हमला हुआ था। एक सऊदी डॉक्टर ने मैगडेबर्ग शहर के मार्केट में लोगों पर कार चढ़ा दी थी। घटना में 5 की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.