कंगाल यूक्रेन पर भारी पड़ा बाइडेन का कीव दौरा, सुरक्षा और खाने पर खर्च करने पड़े 16 लाख डॉलर

Updated on 13-03-2023 08:26 PM
कीव: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कीव दौरा यूक्रेन पर भारी पड़ गया है। यूक्रेन को बाइडेन की सुरक्षा में 16 लाख डॉलर खर्च करना पड़ा था। इतने पैसों में युद्ध से तबाह हो चुके देश के विकास के लिए कई काम किए जा सकते थे। जो बाइडेन ने 20 फरवरी को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने और अमेरिकी हथियार आपूर्ति पर चर्चा करने के लिए कीव की अघोषित यात्रा की थी। उन्होंने यात्रा के दौरान यूक्रेन को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया था। बाइडेन की इस यात्रा को काफी गुप्त रखा गया था। हालांकि, रूस ने इशारों में बताया था कि इस यात्रा के बारे में अमेरिका ने जानकारी साझा की थी।

यूक्रेन को 16 लाख डॉलर का आया खर्च


रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की कीव यात्रा से यूक्रेनी करदाताओं को 1.6 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके विपरीत, यूक्रेन में औसत मासिक वेतन लगभग 400 डॉलर है। यह पैसा अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा, कीव में दौरे की व्यवस्था और भोज की तैयारी के लिए आवंटित किया गया था। इसके अलावा एक अलग खर्च आम नागरिकों की भीड़ को जुटाने और अमेरिका और यूक्रेन के बीच मौजूद दोस्ती के बारे में बताने के लिए था।

बाइडेन ने 500 मिलियन डॉलर का किया था ऐलान


बाइडेन 20 फरवरी को कीव पहुंचे थे। यात्रा के बाद, बाइडेन ने यूक्रेन के लिए एक नए 500 मिलियन डॉलर की सहायता पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज में एचआईएमएआरएस रॉकेट सिस्टम, गोला-बारूद और दूसरे हथियारों के लिए पैसे भी शामिल थे। इसके अलावा यूक्रेन के पुनर्निमार्ण के लिए अलग से फंड जारी करने पर भी सहमति बनी थी। हालांकि, बाइडेन ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से साफ इनकार किया था।

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही कीव को अरबों डॉलर की सहायता दी है। इसके अलावा यूक्रेन को बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है। यूक्रेन इन्हीं हथियारों के दम पर रूस से जंग लड़ रहा है। अमेरिका ने यूक्रेन को अब्राम टैंक भी देने का ऐलान किया है। अमेरिकी होवित्जर, रॉकेट और मिसाइलें पहले से ही यूक्रेन युद्ध में शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.